UP सरकार में हड़कंप: मंत्री ओ.पी. राजभर को अचानक अस्पताल ले जाया गया, डिप्टी सीएम रहे साथ
लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की तबीयत बिगड़ने के बाद रविवा रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक उन्हें लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। बाद में उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेटे अरविंद राजभर ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पिता के स्वास्थ्य की जानकारी दी है। बताया कि सेहत में सुधार हो रहा है। बीपी और हार्ट संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। ओम प्रकाश राजभर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलते ही यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक उनके पास पहुंचे। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। बेटे अरविंद राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखा है- 'माननीय मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अस्वस्थता के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आप सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।'
बीपी और हार्ट की प्राब्लम
बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश राजभर को बीपी और हार्ट संबंधी समस्याओं की वजह से अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि राजभर को ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कत है। उनकी जांच की जा रही है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। डॉक्टरों की एक टीम उन पर नजर रख रही है।
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा