आयुष्मान खुराना की नई पेशकश, बोले – ‘हॉरर-कॉमेडी का हिस्सा बनना मेरे लिए सपना था’
मुंबई: आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म है। आयुष्मान पहली बार इस यूनिवर्स हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में हाल ही में हुए फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आयुष्मान ने इस यूनिवर्स में शामिल होने पर खुशी जताई। साथ ही उन्होंने ‘थामा’ को अपने लिए एक स्पेशल फिल्म भी बताया।
मेरे लिए बेहद खास है ‘थामा’
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान बोलते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा, ‘यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। मैं हमेशा से मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहता था। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला यूनिवर्स है। एक आम इंसान होने के नाते, मेरे आस-पास असामान्य चीजें हैं, मेरे आस-पास अलौकिक शक्तियां हैं, मुझे नहीं पता कि मैं इन सबका क्या करूं। इसलिए यह बहुत ही अनोखा है। यह दुनिया 'थामा' के साथ अगले अध्याय को आगे बढ़ा रही है। यह वाकई रोमांचक है। यह मेरे लिए नया है।’
‘थामा’ दीवाली पर मेरी पहली रिलीज
‘थामा’ को एक फैमिली एंटरटेनर बताते हुए आयुष्मान ने कहा कि फिल्म में कॉमेडी ज्यादा और हॉरर कम है। यह पहली बार है जब मेरी कोई फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। मैं दोगुना उत्साहित हूं। हर अभिनेता की यह बकेट लिस्ट होती है। 'थामा' हॉरर जगत में बहुत कुछ जोड़ेगा और यह इस यूनिवर्स की कहानी को भी आगे बढ़ा रहा है।
21 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘थामा’
मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित और आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘थामा’ दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘थामा’ हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म है। 2018 में ‘स्त्री’ से शुरू हुए इस यूनिवर्स में अब तक ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
केजरीवाल की याचिका पर कोर्ट सख्त, कहा- बिना सबूत नहीं हटाया जा सकता जज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव