रेनो ट्राइबर अब 5.73 लाख से 8.60 लाख रुपये में उपलब्ध
नई दिल्ली। भारत में रेनो कंपनी की ट्राइबर 2025 फेसलिफ्ट, अब 5.73 लाख रुपये से 8.60 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। रेनों की किफायती 7-सीटर एमपीवी 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 71बीएचपी की पावर और 96एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
गियरबॉक्स के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी दोनों विकल्प मिलते हैं, साथ ही वैकल्पिक सीएनजी फिटमेंट का भी ऑप्शन दिया गया है। रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग में एएमटी वर्जन की फ्यूल एफिशियंसी का पता चला है। सिटी ड्राइव में 73 किलोमीटर की राइड के दौरान 5.35 लीटर पेट्रोल की खपत हुई, जिससे माइलेज 13.64 केएमपीएल निकला। वहीं, हाईवे ड्राइव पर 82 किलोमीटर की दूरी में 4.59 लीटर तेल खपत हुई, जो 17.86 केएमपीएल का माइलेज देती है।
ओवरऑल एवरेज, यानी सिटी और हाईवे को मिलाकर, ट्राइबर एएमटी का एवरेज माइलेज 14.69 केएमपीएल रहा। इसमें 40-लीटर का फ्यूल टैंक होने के कारण, यह एमपीवी एक फुल टैंक में लगभग 587 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। ट्राइबर एएमटी खासतौर पर उन खरीदारों के लिए सही विकल्प है जो कम बजट में 7-सीटर कार चाहते हैं।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज
गहरी खुदाई, बड़ी लापरवाही: सेक्टर-73 में निर्माणाधीन मॉल की साइट पर धंसी जमीन।