लखनऊ की 8 महीने पुरानी शादी में हुआ दुखद अंत, पत्नी की मौत और पति की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी के फांसी लगाने के बाद पति ने भी जहर खा लिया है। आनन-फानन में गंभीर हालत में महिला को अ स्पताल ले जाया गया, जहां महिला की मौत हो गई है। जबकि पति की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका इलाज लोहिया अस्पताल में किया जा रहा है।
यह पूरा मामला चिनहट थाना क्षेत्र स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी का है। घटना देर रात करीब 2 बजे की है। डायल 112 पर सूचना मिली कि बुद्ध विहार इलाके में एक महिला ने फांसी लगा ली है और उसका पति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। महिला के गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था, जबकि फंदा काट कर चारपाई पर पड़ी हुई थी। इनकी हालत देखकर पुलिस को आशंका थी कि इन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
महिला की मौत
दोनों को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय नजमा पत्नी समीम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अकबरपुर के टांडा गांव की रहने वाली थी। वहीं पति का नाम समीम (35) है, जो बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस की कार्रवाई
वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने करीब आठ माह पहले शादी की थी और तब से बुद्ध विहार इलाके में किराए पर रह रहे थे। पति समीम विभूतिखंड क्षेत्र में दर्जी का काम करता है। मकान मालिक बैजनाथ यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले भी दोनों में कहासुनी हुई थी। चिनहट पुलिस का कहना है कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति का इलाज लोहिया अस्पताल में जारी है और उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुला लिया है।
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे
वोटिंग लिस्ट में गड़बड़झाला: आलीराजपुर के 17 वोटर्स के संवैधानिक हक पर अधिकारियों की मार
हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"
समंदर में सामरिक शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइल टेस्टिंग को लेकर आमने-सामने आए भारत-पाक
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव
आरक्षण पर आर-पार: एस. जयशंकर ने कहा- महिलाओं के हक पर विपक्ष ने चलाई कैंची
हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही: साल भर से फाइल नहीं मिली तो बादाम लेकर दफ्तर पहुँचा परेशान शख्स।