छत्तीसगढ़ की 3 यूनिवर्सिटी समेत 54 प्राइवेट संस्थानों को UGC का नोटिस
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा कदम उठाया है. जहां आयोग ने देशभर के 54 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को नोटिस भेजा है. इन संस्थानों पर जून 2024 से लागू ‘सेल्फ पब्लिक डिसक्लोजर’ दिशानिर्देशों का पालन न करने का आरोप है. वहीं इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 3 यूनिवर्सिटी भी शामिल है.
54 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को UGC का नोटिस, छत्तीसगढ़ के 3 नाम शामिल
UGC ने देशभर के 54 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को नोटिस भेजा है. इन 54 में से तीन यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ की हैं. इनमें रायपुर से आंजनेय यूनिवर्सिटी, दुर्ग से देव संस्कृति विश्वविद्यालय और बिलासपुर से महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी शामिल है.
इसलिए भेजा नोटिस
दसअसल ये शैक्षणिक संस्थान यूजीसी के सेल्फ पब्लिक डिस्क्लोजर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे. जून 2024 में आयोग की ओर से जारी किए गए. इन दिशानिर्देशों के अनुसार सभी विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइटों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करनी होगी. जानकारी आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए और इसके लिए लॉगिन या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए.
यूजीसी की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि निजी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि वह अपने संस्थानों की पूरी जानकारी आयोग को भेजें. इसके लिए एक फार्मेट भी भेजा गया था. ऐसे विश्वविद्यालयों की सूची यूजीसी ने जारी की है. इस सूची में छत्तीसगढ़ के भी तीन विश्वविद्यालय हैं. यूजीसी ने पूछा था कि उनका मुख्यालय कहां है, विवि की वेबसाइट, उनकी ईमेल आईडी, विवि के अधिकारियों की पूरी जानकारी, विवि कब स्थापित हुआ, विवि में कितने कॉलेज हैं, विवि में चलने वाले कोर्स, यूजी और पीजी में कितने छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, किस वर्ग से कितने छात्रों का दाखिला हुआ है, परीक्षाओं की स्थिति क्या है.
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज
गहरी खुदाई, बड़ी लापरवाही: सेक्टर-73 में निर्माणाधीन मॉल की साइट पर धंसी जमीन।