क्रिकेट में अनोखा माजरा, वैभव सूर्यवंशी हटे ओपनिंग से, 14 साल के खिलाड़ी ने बनाई एंट्री
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मल्टी डे मैच में ओपनिंग नहीं की. टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ अभी तक वही ओपन करते आ रहे थे. लेकिन, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरे मल्टी डे मैच की पहली पारी में नजारा अलग दिखा. आयुष म्हात्रे के साथ वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि उनकी जगह पर विहान मल्होत्रा ने ओपनिंग का जिम्मा संभाला. अब सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग क्यों नहीं की? उन्हें ओपनिंग से क्यों हटाया गया? टीम मैनेजमेंट के इस फैसले के पीछे की वजह आखिर क्या है?
वैभव सूर्यवंशी ने नहीं की ओपनिंग
भारत की अंडर 19 टीम में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पिछले साल हुआ है. डेब्यू से अब तक मल्टी डे मैच हो या 50 ओवर वाले, वैभव सूर्यवंशी हरेक में ओपनिंग करते ही दिखे हैं. ऐसे में उनके छोटे से करियर में ये पहली बार हुआ है, जब उन्होंने इनिंग ओपन नहीं की हैं. वैभव सूर्यवंशी के ओपनिंग ना करने के पीछे कि हालांकि अभी तक ठोस वजह पता नहीं चली है.
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे नंबर पर की बैटिंग
भारत की अंडर 19 टीम मैनेजमेंट ने दूसरे मल्टी डे मैच में वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग में फेरबदल कर उन्हें तीसरे नंबर पर उतारने का फैसला किया. आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की ओपनिंग जोड़ी के पहली पारी में 17 रन पर टूटने के बाद वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाजी करने उतरे. वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे नंबर पर उतरकर 14 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 2 चौका शामिल है.
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
कहा—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
सीमा तनाव के बीच बड़ी मुलाकात, बिश्केक में आमने-सामने आए भारत-चीन रक्षा मंत्री
क्रिकेट टैलेंट को मिलेगा नया मंच, सुविधाओं से लैस अकादमियां शुरू
बंगाल-तमिलनाडु में सियासी संग्राम, पकड़ मजबूत करने में जुटी BJP