क्रिकेट जगत में चर्चा: शमी का करियर खतरे में? ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम ने नहीं किया चयन
नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलने के बाद उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई अब शमी को दोबारा भारतीय टीम में शामिल करने के मूड में नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय में शमी के घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन खास नहीं रहे हैं और 35 वर्ष की उम्र पार करने के बाद उनका टीम में वापसी करना अब काफी मुश्किल माना जा रहा है।
चोट और प्रदर्शन ने बढ़ाई मुश्किलें
शमी ने भारत के लिए आखिरी बार मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था। उसके बाद चोटों के चलते वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे और केवल घरेलू मैचों में ही हिस्सा लिया, लेकिन वहां भी उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं किया।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने द टेलीग्राफ से कहा, 'इस वक्त शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी करना काफी मुश्किल होता जा रहा है। दलीप ट्रॉफी मैच में भी वह ज्यादा प्रभावी नहीं रहे, बस एक-दो स्पेल अच्छे थे। साथ ही, अब उनकी उम्र बढ़ रही है और गति में भी पहले जैसी धार नहीं दिखी।' उन्होंने आगे कहा कि शमी को अगर आईपीएल में खेलना जारी रखना है तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में नियमित रूप से हिस्सा लेना होगा।
रणजी में वापसी की तैयारी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शमी ने बंगाल की रणजी ट्रॉफी टीम के लिए खेलने की इच्छा जताई है। बंगाल इस साल की रणजी ट्रॉफी का आगाज 15 अक्तूबर से उत्तराखंड के खिलाफ करेगा। बंगाल के मुख्य कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने कहा, 'मैंने करीब छह-सात दिन पहले शमी से बात की थी। उन्होंने खेलने की इच्छा जताई है। इसलिए हमारी तरफ से हम उनके उपलब्ध होने को लेकर आशावादी हैं।'
हालांकि, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने अभी तक उनके चयन पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 'हम जल्द ही लक्ष्मी के साथ बैठकर टीम चयन को लेकर चर्चा करेंगे, शायद मंगलवार तक फैसला हो जाएगा।'
भविष्य अनिश्चित लेकिन उम्मीद बाकी
भले ही रिपोर्ट में शमी की टीम इंडिया में वापसी को लेकर निराशाजनक बातें कही गई हैं, लेकिन बंगाल के लिए खेलने की उनकी तैयारी यह दिखाती है कि वह अब भी मैदान से दूर नहीं होना चाहते। आने वाले रणजी सत्र में उनका प्रदर्शन ही यह तय करेगा कि क्या भारतीय क्रिकेट में उनके लिए कोई दरवाजा अब भी खुला है या नहीं।
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत