मेट्रो पिंक लाइन परिचालन जल्द, मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर पर फिर नजरें टिकीं
मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) द्वारा सुरक्षा निरीक्षण किए जाने के बाद परिचालन शुरू करने की स्वीकृति भी दी जा चुकी है. पहले नवरात्र के दौरान ही इस कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन किसी कारण नहीं हो पाया. बताया जा रहा है कि दिवाली में इस कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो सकता है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं है. ऐसे में स्थानीय लोगों और DMRC को इस कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख तय होने का इंतजार है.

वहीं, डीएमआरसी की द्वारका सेक्टर 25 के साथ दिल्ली एयरपोर्ट लाइन से भी जोड़ने की योजना है. अभी दिल्ली मेट्रो महरौली की ओर से गुरुग्राम से जुड़ी है. गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो अपना और विस्तार करना चाहती है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने द्वारका सेक्टर-25-यशोभूमि-इफ्को चौक गुरुग्राम तक नई मेट्रो लाइन बिछाने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार को भेजा हुआ है.
ये रहेगा रूटमैप
कॉरिडोर को मंजूरी मिली तो गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो का एक नेटवर्क बन जाएगा. अभी दिल्ली मेट्रो के गुरुग्राम में पांच स्टेशन हैं. दिल्ली मेट्रो की 12 किलोमीटर लाइन द्वारका सेक्टर-25 से शुरू होकर यशोभूमि, भरथल, बिजवासन और गुरुग्राम के कार्टरपुरी, सेक्टर 23 तथा उद्योग विहार होते हुए इफ्को चौक तक जाएगी. इफ्को चौक पर इस नई लाइन का इंटरचेंज स्टेशन बनेगा, यहां पर दिल्ली मेट्रो का स्टेशन है.
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत