ऐतिहासिक क्षण: 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने जा रही है। 25 नवंबर का दिन अयोध्या ही नहीं, पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर भव्य राम मंदिर के शिखर पर 21 फीट की धर्म ध्वजारोहण करेंगे। यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि इसी दिन मंदिर निर्माण पूर्ण होने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी ध्वजारोहण के माध्यम से पूरे विश्व को यह संदेश देंगे कि वर्षों की आस्था और प्रतीक्षा का सपना अब साकार हो चुका है। पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था, जबकि 22 जनवरी 2024 को उनके हाथों रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे। अब 25 नवंबर को वही प्रधानमंत्री राम मंदिर के शिखर पर विजय पताका फहराएंगे।
राम विवाह पंचमी की शुभ तिथि पर होने वाले इस आयोजन से पहले 21 से 25 नवंबर तक पांच दिवसीय वैदिक अनुष्ठान संपन्न होगा, जिसमें अयोध्या और काशी के विद्वान आचार्य शामिल होंगे।
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत