गाजा में शांति की ओर आगे बढ़ रहे इजरायल ने अब लेबनान पर की बमबारी..
तेहरान। हमास और इजरायल (Hamas and Israel) के बीच पिछले दो सालों से गाजा (Gaza) में अब शांति की ओर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इजरायली सेना (Israeli Army) भी पीछे की तरफ जाने लगी है। लेकिन इसी बीच नेतन्याहू (Netanyahu) के देश ने अपने एक और पड़ोसी लेबनान पर बमबारी कर दी है। आईडीएफ ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने दक्षिणी लेबनान के आयता अश-शब हिज्बुल्लाह के एक हथियार अड्डे को ध्वस्त कर दिया है
इजरायली समाचार एजेंसी जेएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना ने खुफिया जानकारी मिली थी कि हिज्बुल्लाह यहां पर हथियारों का जखीरा तैयार कर रहा है। इसके आधार पर इजरायली सैनिकों ने घटनास्थल की तलाशी ली और ढांचे को ध्वस्त कर दिया, वहां मिले हथियारों को भी जब्त कर लिया।
इस हमले को सही साबित करते हुए इजरायली सेना ने लेबनान के ऊपर 27 सिंतबर 2024 को युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया। आईडीएफ के मुताबिक इस इमारत के भीतर हिज्बुल्लाह जिस तरीके से हथियारों का इकट्ठा करके और अन्य गतिविधियां कर रहा था यह साफ तौर पर समझौते का उल्लंघन है। गौरतलब है कि 18 फरवरी को युद्धविराम की समय सीमा समाप्त होने के बाद से ही लेबनान और इजरायल के बीच में तनाव बना हुआ है। मंगलवार को भी आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान के टायर जिले में हमला बोल दिया था। इसमें हिज्बुल्लाह का बड़ा नेता महमूद अली इस्सा मारा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्सा स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर हिज्बुल्लाह के वित्तीय और सैन्य प्रबंधन की देख-रेख करता था।
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
कहा—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे