यूपी में रात में सर्दी, दिन में गर्मी, दिवाली तक मौसम रहेगा बदलता हुआ, आईएमडी ने साझा की जानकारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में दिन की तुलना में रातें ठंड होने लगी है। रात के समय ठीकठाक ठंड हो रही है, जो आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है। उधर दिन में निकल रही तेज धूप जरूर आम जनता को राहत दे रही है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) की माने तो पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहा है। साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
15 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क बना रह सकता है। 16, 17 अक्टूबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान मौसम विभाग की ओर से किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है। मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा। ऐसे ही 18, 19 और 20 अक्टूबर को भी मौसम साफ रहने वाला है।
यूपी के जिलों का तापमान
वहीं तापमान की बात करे तो मंगलवार को उरई जिला में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहने के कारण सबसे गर्म दिन रहा है। उरई में 34.6℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 2.6℃ ज्यादा रहा है। इसी तरह प्रयागराज में 33.6℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.3℃ अधिक रहा है। बांदा में अधिकतम तापमान 30.4℃ रिकॉर्ड किया गया है। यहां सामान्य से 4.6℃ कम रहा है। लखनऊ में सामान्य से 1.2℃ कम के साथ अधिकतम तापमान 32℃ रिकॉर्ड किया गया है।
इसी तरह प्रदेश में रातें ठंडी होने लगी है। बाराबंकी जिले में रात में ठीक-ठाक ठंड हुई है। यहां न्यूनतम तापमान बहुत लुढ़क गया है। बाराबंकी में सबसे कम 15.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य से 4.8℃ कम है। कानपुर शहर में 15.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। लखनऊ में 19.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3℃ कम है।
बहराइच में भी न्यूनतम तापमान लुढ़क गया है। यहां न्यूनतम तापमान 17.2℃ रहा है। जो सामान्य से 3.8℃ कम है। गोराखपुर में 17.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 3.4℃ कम है। वहीं मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अभी मौसम साफ है और अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रह सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी हवाओं के चलन के कारण रात में ठंड शुरू गई है। मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में भी रात के समय इसी तरह ठंड होती रहेगी। साथ ही दिन में तेज धूप का सिलसिला जारी रहेगा।
आमिर खान बोले—कहानी पसंद आई तो जरूर करेंगे फिल्म
सिक्किम स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राज्य को मिले ₹4000 करोड़
अब सिर्फ वैज्ञानिक नहीं, आम भारतीय भी जा सकेंगे अंतरिक्ष—ISRO का ऐलान
दिल्ली में हाई अलर्ट, Salim Dola से पूछताछ जारी
दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका, सामने आईं पहली तस्वीरें
संगठन में बड़ा फेरबदल, Bharatiya Janata Party ने जारी की नई सूची
Bharat Kapoor के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर
Gujarat की राजनीति में नई हलचल, सपा की धमाकेदार एंट्री