‘हक’ पर इमरान हाशमी का बड़ा बयान, बोले— “शाह बानो आने वाली पीढ़ियों के अधिकार की प्रतीक थीं”
मुंबई: इमरान हाशमी और यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘हक’ जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की कहानी शाह बानो बेगम केस पर आधारित है। अभिनेता ने अपनी फिल्म के बारे में विचार प्रकट किए हैं। साथ ही फिल्म के मुद्दे पर भी बात की। आइए जानते हैं इमरान हाशमी से हुई बातचीत के बारे में।
‘यह एक ऐतिहासिक मामला था’
अभिनेता इमरान हाशमी ने एएनआई से बात की और अपनी आगामी फिल्म हक की कहानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘यह 1985 के उस मामले से प्रेरित है जिसमें अहमद खान ने शाह बानो को तलाक दिया था। यह एक ऐतिहासिक मामला था। उस समय, कोई नहीं जानता था कि शाह बानो कई महिलाओं और आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़ रही थीं। इस फिल्म में, हमने इस मामले को निष्पक्ष तरीके से दिखाया है।’
'मेरा बेटा पूजा और नमाज दोनों करता है'
आगे बातचीत में इमरान हाशमी से हिंदू-मुस्लिम में तनाव को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा, 'एक लिबरल मुस्लिम होने के नाते, मुझे इस फिल्म के दृष्टिकोण से कोई समस्या नहीं है क्योंकि हम किसी समुदाय को बदनाम नहीं कर रहे हैं।' आगे उन्होंने कहा, 'मैंने परवीन से शादी की है, जो एक हिंदू हैं। मेरा बेटा पूजा और नमाज दोनों करता है। मेरी मां ईसाई हैं। मेरी परवरिश धर्मनिरपेक्षता में हुई है, इसलिए मैं इस फिल्म को उसी नजरिए से देख रहा हूं। अब लोगों की क्या प्रतिक्रिया होगी, इसके बारे में मैं नहीं सोच रहा।'
कब रिलीज होगी फिल्म?
सुपर्ण वर्मा की डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हक' 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में इमरान हाशमी, यामी गौतम के अलावा वर्तिका भी सिंह नजर आएंगी। आपको बताते चलें कि वर्तिका की यह डेब्यू फिल्म है।
आज का राशिफल अपडेट (15 अप्रैल 2026): प्रेम, करियर और धन से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात