छत्तीसगढ़ में ‘मोंथा’ साइक्लोन का असर शुरू, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में साइक्लोन ‘मोंथा’ का असर लगातार देखने को मिल रहा है. इसकी वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. तीव्र चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के अवशेष के रूप में दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अब उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है.
मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है. हालांकि, आज से पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है.
प्रदेश में बारिश का दौर जारी
साइक्लोन ‘मोंथा’ के प्रभाव से कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है. प्रदेश में सर्वाधिक 6 सेमी बारिश बड़े बचेली में हुई. इसके अलावा भोपालपटनम में 4 सेमी, कुसमी में 3 सेमी, कुटरू, गंगालूर, भैरमगढ़, दुर्गकोंदल और नारायणपुर में 2 सेमी, औंधी, सामरी, कांसाबेल, उसूर, मानपुर, जगदलपुर, ओरछा, बिहारपुर, कुआकोडा, कटघोरा, बुलबुला सहित बस्तर और बीजापुर में एक-एक सेमी बारिश हुई. रायपुर में भी तड़के हल्की बारिश हुई. इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे.
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
प्रदेश के कई इलाकों में अगले 3 घंटों के लिए मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. जशपुर, बलरामपुर, में बादल गरजने, आकाशीय बिजली और तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. वहीं रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम बारिश हो सकती है.
शिक्षा में डिजिटल पहल: 68 कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, हजारों छात्रों को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग
ISRO का कमाल: गगनयान मिशन में क्रू मॉड्यूल की सफल वापसी, देश ने रचा इतिहास
हर्ष फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध कट्टा जब्त किया
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी घोषणापत्र में 7वें वेतन आयोग और 3 हजार रुपये मासिक लाभ पर जोर
गांजा तस्करी में बुजुर्ग भी शामिल, स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा
अवैध रेत खनन और बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई तय
आधुनिक तकनीक और संसाधनों के उपयोग की अपील