लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज में झमाझम बारिश से मौसम बदला, ठंड ने दी दस्तक
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहा. लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, झांसी, उरई, हमीरपुर, अयोध्या और इटावा समेत कई जिलों में हुई भारी बारिश से दिन का औसत तापमान सामान्य से काफी कम रहा. बारिश के चलते सूबे की राजधानी लखनऊ के औसत तापमान में गिरावट देखने को मिली है और ठंड बढ़ गई है. मौसम का ये मिजाज शुक्रवार को भी दिखने को मिलने की संभावना है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 31 अक्टूबर से आगामी 6 नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 47.8 मिलीमीटर बारिश झांसी में दर्ज की गई. इसी तरह उरई में 40 मिमी, हमीरपुर में 24 मिमी बारिश दर्ज की गयी. वहीं अयोध्या, कानपुर, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सुलतानपुर, इटावा, बलिया, बहराइच, गोरखपुर और प्रयागराज में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई.
लखनऊ में रिकॉर्ड की गई 22.9 मिमी बारिश
रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में 22.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इससे तापमान में खासी गिरावट आई है. पिछले 24 घंटे में लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 7.5 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, बाराबंकी और अयोध्या में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 31 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके बाद मौसम साफ हो सकता है. 31 अक्टूबर को विंध्य, बुंदेलखंड और पूर्वी मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.
शिक्षा में डिजिटल पहल: 68 कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, हजारों छात्रों को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग
ISRO का कमाल: गगनयान मिशन में क्रू मॉड्यूल की सफल वापसी, देश ने रचा इतिहास
हर्ष फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध कट्टा जब्त किया
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी घोषणापत्र में 7वें वेतन आयोग और 3 हजार रुपये मासिक लाभ पर जोर
गांजा तस्करी में बुजुर्ग भी शामिल, स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा
अवैध रेत खनन और बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई तय
आधुनिक तकनीक और संसाधनों के उपयोग की अपील