मेकाहारा अस्पताल मामले पर हाईकोर्ट सख्त, कहा– “गायनी वार्ड की हालत अब भी नहीं सुधरी”
बिलासपुर। राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में प्रसूताओं को एक ही बिस्तर पर रखने की शर्मनाक तस्वीरें सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने कहा कि अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड की हालत अब भी नहीं सुधरी, जबकि पहले ही इस पर गंभीर चिंता व्यक्त की जा चुकी है।
कोर्ट ने टिप्पणी की कि इतने महत्वपूर्ण वार्ड की उपेक्षा स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाती है। नवजात शिशुओं और माताओं के लिए संक्रमण का खतरा गंभीर है, जो पूरे अस्पताल परिसर में फैल सकता है। अदालत ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव और सीजीएमएससी (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन) के एमडी को नया शपथपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
29 अक्टूबर को सामने आया था मामला
बता दें कि 29 अक्टूबर को मेकाहारा अस्पताल के 150-बिस्तर वाले गायनी वार्ड में जगह की कमी के कारण एक ही बिस्तर पर दो-दो प्रसूताओं को रखा गया था। नवजात शिशुओं के साथ महिलाएं एक ही बेड पर दोनों सिरों पर बैठी नजर आईं। जब यह तस्वीरें वायरल हुईं, तो चीफ जस्टिस ने स्वतः संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका में बदल दिया था।
कोर्ट ने दोबारा जताई नाराजगी
30 अक्टूबर को प्रारंभिक सुनवाई में अदालत ने अस्पताल की स्वच्छता और व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग से जवाब मांगा था। कोर्ट ने कहा था कि प्रसूताओं की गरिमा और गोपनीयता की रक्षा सर्वोपरि है, और ऐसी घटनाएं राज्य की स्वास्थ्य नीति पर सवाल खड़े करती हैं। अब भी सुधार न होने पर अदालत ने दोबारा स्पष्ट किया कि मातृ और शिशु सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य की उदासीनता अस्वीकार्य है।
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत
मोहन यादव ने तमिलनाडु में किया प्रचार, अविनाशी में सभा को किया संबोधित
सियासत गरम: खरगे ने PM मोदी को घेरा, AIADMK गठबंधन पर उठाए सवाल