पुलिस कमिश्नर बोले – सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
भोपाल। कल से शुरू होने वाले इस्तिमा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी की है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि आईजी होंगे नोडल अधिकारी पुलिस ने शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया है। खासतौर पर संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी सक्रिय है, जो सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर निगरानी रखेगी। क्राउड मैनेजमेंट पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा, और अगर ऐसा कोई मामला सामने आता है तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था को भी ध्यान में रखा गया है। इस दौरान लगभग 4000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, वहीं स्वयंसेवक (वॉलंटियर्स) भी व्यवस्था में सहयोग करेंगे।
हजारों परिवारों का ‘घर का सपना’ होगा पूरा
चुनावी रैली में मोदी का आत्मविश्वास, बोले- 4 मई के बाद सत्ता हमारी
ED की छापेमारी से मचा हड़कंप, भुल्लर केस में जांच तेज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह प्यारी झलक
US ने ड्रग्स नेटवर्क पर कसा शिकंजा, समुद्र में नाव पर हमला, 3 की मौत
कहा—“उनसे ज्यादा खूबसूरत मुझे कोई नहीं लगा”
राजनीति में हलचल: संदीप पाठक और राघव चड्ढा अब भाजपा सांसद
आज से बदलेगा मेट्रो सफर, भोपाल और इंदौर में नई टिकटिंग व्यवस्था शुरू