नीमच में पकड़ा गया 'ज़हर' का काला कारोबार! ₹30 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री पर NCB का बड़ा छापा, सनसनीखेज खुलासा
MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस की नारकोटिक्स विंग का नशे के खिलाफ अभियान जारी है. नारकोटिक्स विंग ने नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के लसूड़िया इस्तमुरार गांव में छापेमारी करके एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इसके साथ ही भारी मात्रा रसायन भी बरामद किया है. पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.
30 करोड़ का सामान जब्त किया
नीमच जिले के लसूड़िया इस्तमुरार गांव में एक खेत में बने मकान में चोरी-छिपे एमडी ड्रग्स बनाने का काम किया जा रहा था. एमपी पुलिस की नारकोटिक्स विंग को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि यहां अवैध तरीके से ड्रग्स तैयार की जा रही है. इस सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. इस छापेमारी में 30 करोड़ रुपये एमडी ड्रग्स और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल को बराद किया है.
70 किलो से ज्यादा केमिकल बरामद
अवैध फैक्ट्री पर शुक्रवार (28 नवंबर) को की गई कार्रवाई में 2 किलो 700 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई. जिसे बाजार में बेचने के लिए तैयार किया गया था. इसके साथ ही ड्रग्स तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाले 16 किलो लिक्विड एमडी ड्रग्स बरामद की गई. पुलिस ने 70 किलो से ज्यादा MD बनाने वाले अलग-अलग केमिकल भी बरामद किए हैं.
तीन बाइक और मोबाइल जब्त
पुलिस ने मौके से जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान निरंजन दायमा (निवासी खेड़ी, मनासा), अर्जुन गरासिया और रमेश गरासिया (दोनों आरोपी निवासी लसूड़िया) के तौर पर हुई है. पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
दिल्ली कैपिटल्स vs आरसीबी: क्या अपने 100वें होम मैच को जीत के साथ यादगार बनाएगी बेंगलुरु?
पंकज चौधरी और पीएम मोदी के बीच घंटों मंथन: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े धमाके के आसार
ग्लोबल तनाव घटा, सेंसेक्स बढ़ा: निवेशकों के लिए राहत भरा रहा यह कारोबारी हफ्ता
बाबर और शाहीन की टीम में वापसी; कोच सरफराज के साथ नई रणनीति तैयार
क्या श्रेयस अय्यर की होगी टी20 टीम में वापसी? इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
रूस से कच्चे तेल का आयात तीन गुना बढ़ा; भारत बना रूसी ईंधन का सबसे बड़ा खरीदार
दुर्घटना पीड़ितों के लिए वरदान बनेगा नया सेंटर; रेफर करने की समस्या से मिलेगी मुक्ति
दिल्ली को जाम मुक्त बनाने का प्लान; प्रमुख बाजारों में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश
महिला आरक्षण कानून सुरक्षित, पर सीटों के विस्तार पर छिड़ा सियासी घमासान