मोर्चरी में रखे महिला के शव के आंख-कान कुतरे मिले, परिजनों ने किया हंगामा
झांसी। यूपी के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की शवग्रह में रखे महिला के शव की आंख और कान कुतरे मिलने से बवाल मच गया। मृतका के परिजनों का कहना है कि शव को चूहों ने कुतरा है, जबकि मेडिकल कॉलेज के सीएमएस का कहना है कि फ्रीजर में चूहों का पहुंचना नामुमकिन है। यह काम किसी छोटे कीड़े या कॉकरोच का हो सकता है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र का है। जहां 27 साल की क्रांति पटेल ने बीते दिनों मानसिक तनाव में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन उसे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां इलाज के दौरान क्रांति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी के फ्रीजर में रखवा दिया था। जब शव को पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया, तो परिजनों ने शव की स्थिति देखकर हंगामा कर दिया।
परिजनों का आरोप था कि जब उन्होंने महिला के चेहरे और शरीर को देखा तो उसकी एक आंख, कान और शरीर के कई हिस्से कुतरे मिले। परिवार के लोगों ने मोर्चरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। आरोप है कि बॉडी रखवाने के लिए 400 रुपए लिए गए। जब इस बारे में मेडिकल कॉलेज के सीएमएस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है, क्योंकि फ्रीजर में किसी भी चूहे या फिर जीव जंतु के अंदर जाने की जगह ही नहीं है। हो सकता है किसी कीड़े या फिर कॉकरोच का यह काम हो सकता है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने मोर्चरी की सुरक्षा व्यवस्था, फ्रीजर सिस्टम की कार्यक्षमता और अस्पताल के रखरखाव पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन का कहना है कि यदि शव फ्रीजर में सुरक्षित था, तो उस पर इस तरह के घाव कैसे आए? क्या फ्रीजर में कोई तकनीकी खराबी थी या मोर्चरी का ढांचा ही इतना कमजोर है कि उसमें कोई चूहा या कुछ और घुस सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
चुनावी मंच से ममता बनर्जी का बड़ा बयान, भाजपा पर जमकर बोलीं हमला
बिहार राजनीति के दो चेहरे: लालू और नीतीश में फर्क पर तिवारी का बयान, सामने आई पुरानी नाराज़गी
पंत की जिम्मेदारी पर कैफ का वार, बोले- बड़े खिलाड़ी को आगे आना चाहिए
14 अप्रैल को खुल जाएगा खास ग्रीन कॉरिडोर, यात्रा समय 7 घंटे से घटकर 2.30 घंटे
15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, ACB ने किया ट्रैप
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
पांटून पुल बना हादसे की वजह: मथुरा में नाव दुर्घटना से मचा हड़कंप
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा