अंधी रफ्तार से दौड़ रही बीएमडब्ल्यू ने फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को कुचल डाला
नई दिल्ली। अमीरों के लिए गरीब आदमी कीड़े मकोड़े की तरह होता है साहब…जब मर्जी कोई रहीस आदमी अपनी करोड़ों की कार से आता है और फुटपाथ पर सो रहे गरीबों कों रौंदता चला जाता है। ये शब्द उन चश्मदीदों के हैं जिन्होंने बीती रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बीती रात तेज रफ्तार का कहर देखा है। एंबियंस मॉल के सामने एक बीएमडब्ल्यू कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को कुचल दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा देर रात करीब 2 बजे वसंत कुंज इलाके में हुआ। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि कार बेहद तेज रफ्तार से आ रही थी। कार चला रहे शख्स ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे फुटपाथ पर चढ़ा दी। कार की चपेट में आने से फुटपाथ पर सो रहे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बीएमडब्ल्यू कार के चालक को तुरंत मौके पर ही हिरासत में ले लिया। उससे आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार हिमाचल प्रदेश नंबर पर पंजीकृत है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस गति से हुआ और क्या चालक शराब या किसी अन्य नशे के प्रभाव में था।
केरल विधानसभा चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, तैयारियां पूरी
नागपुर मंडल में कार्य जारी, भोपाल से गुजरने वाली 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
आम आदमी पार्टी का ऐलान: उमरेठ सीट पर नहीं उतारेगी उम्मीदवार
कैबिनेट ने आर्थिक सुधार और विकास योजनाओं को भी हरी झंडी दी
भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा बड़ा नेटवर्क, स्विफ्ट डिजायर में चल रहा था खेल
भारत का परमाणु क्षेत्र में बड़ा कदम, अत्याधुनिक रिएक्टर की सफलता पर मोदी की बधाई
टैरिफ से निर्यात और आयात पर असर पड़ने का अनुमान