दिल्ली यूनिवर्सिटी में सुरक्षा बढ़ाई गई, दो कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस की जांच तेज
दिल्ली | पिछले महीने ही लाल किले के पास कार में ब्लास्ट से राष्ट्रीय राजधानी दहल उठी थी। अब बुधवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल की जरिए भेजी गई। इसके तुरंत बाद कई एजेंसियां सुरक्षा जांच के लिए मौके पर पहुंचीं। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभी तक जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।
किन कॉलेजों को मिली धमकी?
एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी दिल्ली में स्थित रामजस कॉलेज और दक्षिण दिल्ली में स्थित देशबंधु कॉलेज को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। उत्तरी जिले के DCP राजा बंथिया ने बताया, ‘‘रामजस कॉलेज की प्रिंसिपल ने अधिकारियों को जानकारी दी कि रात 1:59 बजे धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता कैंपस पहुंचे और जांच शुरू की।’’
डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके कैंपस के सभी भवनों और खुले स्थानों की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
एयरपोर्ट, स्कूल को बम से उड़ाने की मिल चुकी है धमकी
बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब कॉलेज को बम की धमकी मिली हो। इससे पहले भी दिल्ली में एयरपोर्ट, स्कूल और कई संस्थानों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि हर बार ये धमकियां फर्जी निकली हैं।
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे
वोटिंग लिस्ट में गड़बड़झाला: आलीराजपुर के 17 वोटर्स के संवैधानिक हक पर अधिकारियों की मार
हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"
समंदर में सामरिक शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइल टेस्टिंग को लेकर आमने-सामने आए भारत-पाक
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव
आरक्षण पर आर-पार: एस. जयशंकर ने कहा- महिलाओं के हक पर विपक्ष ने चलाई कैंची
हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही: साल भर से फाइल नहीं मिली तो बादाम लेकर दफ्तर पहुँचा परेशान शख्स।