रूट का रिकॉर्ड! 13 साल में पहली बार हासिल की उपलब्धि, एशेज में शतक से रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा एशेज टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 40वां शतक लगा दिया है. ये पहली बार है जब रूट ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कोई टेस्ट शतक लगाया है. जो रूट अब इंग्लैंड के ऐसे आठवें क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक लगाया है. उनसे पहले एंड्रयू स्ट्रॉस और इयान बोथम समेत 7 क्रिकेटर ऐसा कर चुके हैं |
13 साल में पहली बार किया ऐसा
जो रूट ने साल 2012 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. रूट अब तक 7 अलग-अलग देशों में जाकर सेंचुरी लगा चुके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोई शतकीय पारी नहीं खेल पाए थे. ऑस्ट्रेलिया में अब तक जो रूट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 89 रन का था, लेकिन अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपने शतक के सूखे का अंत कर दिया है |
जो रूट अब उन खिलाड़ियों में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक लगाने के लिए सबसे ज्यादा पारी खेली हों. रूट को 30 पारियों के इंतजार के बाद ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने की खुशी मिली है. उनसे पहले इयान हीली (41 पारी), बॉब सिम्पसन (36 पारी), गॉर्डन ग्रीनिज (32 पारी) और स्टीव वॉ को भी ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला शतक लगाने के लिए 32 पारियों तक इंतजार करना पड़ा था |
दूसरे एशेज टेस्ट का हाल
दूसरा एशेज टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. इस लेख को लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 272 रन बना लिए हैं. जो रूट ने अपने करियर का 40वां टेस्ट शतक लगाया. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में रूट अभी चौथे स्थान पर हैं. सचिन तेंदुलकर (51), जैक्स कैलिस (45) और रिकी पोंटिंग (41) सबसे ज्यादा शतकों की सूची में उनसे आगे हैं |
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर