उत्तर प्रदेश को मिली नई सौगात: गंगा एक्सप्रेसवे जल्द खुलेगा यातायात के लिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल गंगा एक्सप्रेस-वे अब अपने उद्घाटन के बेहद करीब पहुंच चुका है. इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने का इंतजार सालों से किया जा रहा था. सीएम योगी गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन बीते महाकुंभ से पहले कराना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं पाया था. हालांकि, अब माघ मेले के दौरान एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियां तेज हो गई हैं |
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेस-वे का 98 प्रतिशत से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. एक हिस्से में केवल 2 प्रतिशत फिनिशिंग काम किया जा रहा है, जिसे 15 दिसंबर तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. रोड सेफ्टी और क्वालिटी एक्सपर्ट की टीमों के निरीक्षण के बाद एक्सप्रेस-वे को ट्रायल रन के लिए खोल दिया जाएगा |
जानें कब हो सकता है लोकार्पण
उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 15 दिन के सफल ट्रायल के बाद मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर यानी 15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं. मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे में कुल 1498 बड़े स्ट्रक्चर बनाए गए हैं, जिनमें से 1497 का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है. पहले चरण में मेरठ से बदायूं तक का 129 किलोमीटर का खंड पूरी तरह तैयार है |
फाइटर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग होगी संभव
इस एक्सप्रेस-वे पर 5 स्थानों पर हवाई पट्टियां बनाई गई हैं, जहां इमरजेंसी में फाइटर प्लेन की लैंडिंग संभव होगी. इसके अलावा इस एक्सप्रेस-वे से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों में औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलेगी. बता दें कि एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर औद्योगिक कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है |
गंगा एक्सप्रेस-वे पर टोल की कीमतों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं है, लेकिन अनुमान जताया जा रहा है कि कार से 2.55 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल लिया जाएगा. एक्सप्रेस-वे की अधिकतम रफ्तार 160 किलोमीटर प्रतिघंटे होगी, जिससे मेरठ से प्रयागराज का सफर महज 6-7 घंटे में पूरा हो जाएगा |
भगवान विष्णु का मोहिनी स्वरूप: समुद्र मंथन की कथा और एकादशी व्रत का महत्व
सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर