युवा पढ़ाई के साथ खेल भी खेलें तभी हागा उनका सर्वांगीण विकास
अलीगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा कोल का आयोजन वीर सिरोमणि महाराणा प्रताप स्टेडियम गजनीपुर विकासखंड धनीपुर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक कोल अनिल पाराशर एवं ब्लॉक प्रमुख धनीपुर पूजा दिवाकर ने गुब्बारे उड़ाकर एवं फीता काट कर किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धनीपुर योगेंद्र पाल सिंह, मंडल अध्यक्ष मडराक राधे श्याम, ग्राम प्रधान गजनीपुर योगेंद्र पाल सिंह, अनिल तोमर एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह सागर ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। माननीय विधायक ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी खेलें तभी उनका सर्वांगीण विकास होगा, आज हमारे देश के युवा खेल के क्षेत्र में देश एवं दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में आप सभी अपनी प्रतिभा में निखार के लिए निरंतर प्रयास करें और देश का नाम रोशन करें। केंद्र व प्रदेश सरकार हर कदम पर आपके सहयोग के लिए तत्पर है।
एथलेटिक्स सब जूनियर पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कपिल, 800 मीटर दौड़ में कुलदीप, सब जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में योग्यता, 800 मीटर दौड़ में योग्यता, लंबी कूद में जिज्ञासा, गोला फेक में नंदिनी, भाला फेंक में नदिनी, जूनियर पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार, 200 मीटर दौड़ में अरुण कुमार, 400 मीटर दौड़ में ध्रुव सिंह, 1500 मीटर दौड़ में अरुण कुमार, जूनियर महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में बबली, 200 मीटर दौड़ में दीपिका, 400 मीटर दौड़ में योग्यता, गोला फेंक में बबली, सीनियर वर्ग में पुरुष 100 मीटर दौड़ में राज, 200 मीटर दौड़ में अजित कुमार, 400 मीटर दौड़ में अमित कुमार, सीनियर वर्ग में महिला लंबी कूद में वर्षा, गोला फेंक में वेदिका माथुर विजेता रहे। वॉलीबॉल सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक तीनो वर्ग में धनीपुर, वॉलीबॉल में सब जूनियर, जूनियर सीनियर बालिका तीनो वर्ग में बलीपुर क़ी टीम विजेता रही। कबड्डी सब जूनियर बालक वर्ग में जलाली, जूनियर वर्ग में गजनीपुर, सीनियर वर्ग में गडराना विजेता रहे।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में कंचन सिंह, विकास, विक्रांत, उदित प्रमुख रहे। क्षेत्रीय युवा अधिकारी धनीपुर कपिल शर्मा ने बताया कि माननीय विधायक खेल स्पर्धा के विजेता खिलाड़ी सांसद खेल स्पर्धा अलीगढ़ में प्रतिभाग़ करेंगे।
अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल
LPG अपडेट: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर मिलेंगे सिलेंडर, वितरण प्रणाली में नहीं है कोई बाधा।