द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: MBA युवक 7 मोबाइल व स्कूटी संग गिरफ्तार
दिल्ली | दिल्ली के द्वारका जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है जो पढ़ा-लिखा होने के बावजूद अपराध की दुनिया में उतर गया |आरोपी MBA पास है और उसने एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, लेकिन नौकरी न मिलने की निराशा, नशे की लत और गलत संगत ने उसे अपराध के रास्ते पर धकेल दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी स्कूटी पर सवार होकर द्वारका इलाके में ताबड़तोड़ मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था | उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके पास से 7 छीने गए मोबाइल फोन और एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई है. यह कार्रवाई द्वारका दक्षिण थाना पुलिस की विशेष टीम ने की |
CCTV फुटेज और इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के मुताबिक हाल के दिनों में द्वारका इलाके में स्कूटी सवार स्नैचरों की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं |राह चलते लोगों से मोबाइल झपटकर आरोपी मौके से फरार हो जाते थे. इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक समर्पित टीम गठित की. टीम ने इलाके में लगे 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय सूत्रों को सक्रिय किया |
पुलिस ने बिछाया जाल, DDA पार्क से आरोपी गिरफ्तार
20 नवंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि संदिग्ध युवक रेलवे लाइन के पास स्थित DDA पार्क में आने वाला है. सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत इलाके में जाल बिछाया. कुछ देर बाद एक युवक वहां पहुंचा, जो CCTV फुटेज में दिखे स्नैचर से मेल खा रहा था. दिल्ली पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ जो हाल ही में छीना गया था |
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह लंबे समय से बेरोजगार था और नशे की आदतों को पूरा करने के लिए मोबाइल स्नैचिंग करने लगा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी के साथ वारदात में और कौन लोग साथ में थे |
वोट डालने पहुंचे लोग, लेकिन छिड़ गया संघर्ष: बंगाल चुनाव में कई जगह हिंसा और हंगामा
मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, मचा बवाल
जबलपुर में दर्दनाक मंजर, एक बची, तीन पर आई आफत
Amazon India ने खोला खजाना, ऑपरेशंस और वेलफेयर पर बड़ा निवेश
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: सफलता की कहानी, बेटियों ने लिखा नया इतिहास
तपती गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत
जबलपुर के बरगी में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
IPL 2026 में नया विवाद, लखनऊ की पिच पर उठी उंगली
IPL के बीच सुलझा मामला, तुषारा ने दी सफाई