रोहित शर्मा और विराट कोहली की सैलरी पर असर, शुभमन गिल को मिलेगा फायदा
ऐसी रिपोर्ट है कि आने वाले दिनों में रोहित शर्मा और विराट कोहली की सालाना सैलेरी में कटौती हो सकती है | उन्हें पहले से 2 करोड़ रुपये कम मिल सकते हैं. 22 दिसंबर को BCCI एपेक्स काउंसिल की सालाना जनरल मीटिंग होनी है, जिसमें भारतीय क्रिकेट के इन स्टार खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट और घरेलू क्रिकेट में महिला क्रिकेटरों के करार का संशोधन होना है |
रोहित-विराट के ग्रेड पर हो सकती है चर्चा
रिपोर्ट के मुताबिक BCCI की एपेक्स काउंसिल की जनरल मीटिंग ऑनलाइन होगी, जिसमें इसे लेकर विचार-विमर्श होता दिख सकता है कि टेस्ट और T20 से रिटायर हो चुके रोहित और विराट को A+ ग्रेड में ही रखा जाना चाहिए या फिर उन्हें डिमोट कर A ग्रेड में डाला जाना चाहिए |
बदलेगा ग्रेड, कम होगी सैलरी
खबरों के मुताबिक आसार रोहित-विराट के ग्रेड में डिमोशन के हैं. मतलब उन्हें A+ ग्रेड से A ग्रेड में डाला जा सकता है, जिसकी असर उन्हें मिलने वाली सालाना सैलरी पर भी पड़ता दिखेगा. BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के तहत A+ ग्रेड में रहने वाले खिलाड़ियों 7 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है, जो कि अभी रोहित और विराट को मिल रही है. लेकिन, अगर वो संशोध के बाद A ग्रेड में आते हैं तो फिर उनकी सैलरी 5 करोड़ रुपये हो जाएगी, जो कि इस ग्रेड के खिलाड़ियों को मिलती है |
शुभमन गिल को हो सकता है बड़ा फायदा
रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल को ग्रेड में प्रमोशन मिल सकता है. गिल तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और फिलहाल BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के तहत A ग्रेड में हैं. लेकिन ऐसे आसार हैं कि 22 दिसंबर को होने वाली जनरल मीटिंग उन्हें ग्रेड को बढ़ाने पर संशोधन हो सकता है. मतलब कि उन्हें A ग्रेड से A+ ग्रेड में डाला जा सकता है |
अब अगर ऐसा हुआ तो जाहिर सी बात है कि उसका उन्हें बंपर फायदा होगा. उनकी सालाना सैलेरी में फिर 2 करोड़ रुपये का इजाफा हो जाएगा. A ग्रेड में 5 करोड़ रुपये पाने वाले शुभमन गिल को A+ ग्रेड में जाते ही 7 करोड़ रुपये सालाना मिलने शुरू हो जाएंगे |
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान