यूपी के इस जिले की बाजार में अचानक गरजने लगे बुल्डोजर, दुकानें हुईं जमींदोज
लखनऊ।लखनऊ में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा बन रही सड़क घेर कर विभिन्न स्थानों पर लगाई गई दुकानों को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में बुधवार को चलाए अभियान के दौरान तोड़ दिया गया। निशातगंज, कैसरबाग, अशोक लाट और लाल बाग चौराहे पर ऐसी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया गया। इन दुकान वालों को पूर्व में चेतावनी दी जा चुकी थी। उन्हें स्वयं दुकानें हटाने को कहा गया था। न हटाने पर ही उन्हें तोड़ दिया गया।अभियान के दौरान प्रतिबंधित वाहनों एवं नियमों का उल्लंघन कर रहे ई-रिक्शा/ ऑटो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज किए जाने किए जाने की कार्रवाई भी की गई। चौराहे एवं आसपास के क्षेत्र में फुटपाथ पर अवैध रूप से संचालित दुकानों को चिन्हित कर उन्हें हटाने के लिए संबंधित को निर्देशित भी किया गया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, फल एवं खोमचे वालों को हटाया गया, जिससे यातायात बाधा समाप्त की जा सके। साथ ही उक्त चौराहों की दुकानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने सड़क पर वाहन खड़ा न करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को खड़ा करें। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई। इसी क्रम में कैसरबाग चौराहे एवं अशोक लाट चौराहे पर भी विशेष अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान किया गया।
4048 वाहनों के चालान-
यातायात नियमों के उल्लंघन में ट्रैफिक पुलिस ने शहर भर में चलाए अभियान के दौरान कुल 4048 वाहनों के चलान किए। इसमें हेल्मेट न पहनने पर 1390,
नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 1838, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट पर 78, बिना बीमा 87, रांग साईड पर 453, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 13
वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 87 सीज किए गए।
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल
LPG अपडेट: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर मिलेंगे सिलेंडर, वितरण प्रणाली में नहीं है कोई बाधा।
मां बनने पर पत्रलेखा का बड़ा खुलासा: "शायद मैं मां नहीं बनना चाहती थी, लेकिन अब अहसास बदल गया।"