CM रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण, कैंटीन में मची हलचल
दिल्ली |देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के 100वें जन्मदिन पर दिल्ली में फिर एक बार अटल कैंटीन की शुरूआत हो गई। यहां लोगों को 5 रुपये के बेहद किफायती दाम में भरपेट भोजन मिलता है। इसी का जायजा लेने बीती रात सीएम रेखा गुप्ता पीतमपुरा स्थित अटल कैंटीन पहुंचीं। वहां न सिर्फ लोगों का हाल-चाल लिया बल्कि वहां मौजूद बच्चों से भी खूब बातें कीं। इस दौरे का वीडियो उनके एक्स हैंडल पर भी शेयर किया गया है।देर रात पीतमपुरा स्थित अटल कैंटीन पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री ने वहां काम कर रहे लोगों का हाल जाना और पूछा कि आपको कोई दिक्कत तो नहीं है। सीएम ने कहा सब ठीक है न? भोजन की गुणवत्ता और स्वाद को लेकर भी वहां लोगों से पूछा। तभी उनकी नजर बच्चों पर पड़ी, सीएम ने उनसे भोजन के बारे में पूछा तो सबने कहा कि उन्हें यहां अच्छा खाना मिलता है। इस दौरान कैंटीन के बाहर खड़े लोगों ने रेखा गुप्ता जिंदाबाद के भी नारे लगाए।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि अटल कैंटीन में यहां सिर्फ गर्म और पौष्टिक भोजन नहीं…सुकून, सम्मान, इत्मीनान और स्वाभिमान का भरोसा है। पीतमपुरा में अटल कैंटीन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और यहां भोजन के लिए आए लोगों से मिलकर उनका अनुभव जाना।सीएम ने आगे लिखा कि दिल्ली सरकार की यह योजना जरूरतमंदों और मेहनतकश साथियों के लिए एक प्रभावी और भरोसेमंद सहारा बन रही है।अटल कैंटीन के माध्यम से दिन और रात दोनों समय गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि किसी को भी खाली पेट न रहना पड़े। सिर्फ ₹5 में सम्मान के साथ भोजन मिलना यह सुनिश्चित करता है कि सहायता केवल सुविधा न रहे, बल्कि गरिमा के साथ मिले।लोगों की संतुष्टि और विश्वास देखकर यह साफ है कि यह योजना ज़मीन पर वास्तविक बदलाव ला रही है।
रोड शो और जनसभाएं: बंगाल के चुनावी समर में नितिन नवीन ने झोंकी पूरी ताकत
क्वेटा ग्लैडिएटर्स पस्त: 255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 137 पर सिमटी टीम।
254 रनों का पहाड़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने बनाया सीजन का सबसे विशाल स्कोर।
संविधान और संघीय ढांचे की हुई जीत; जयराम रमेश ने विशेष सत्र के नतीजों को सराहा
आबकारी विभाग की बड़ी उपलब्धि, सभी शराब दुकानें सफलतापूर्वक संचालित
एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज: टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आई आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म।
बैंकों में कोहराम: ट्रेलर में दिखा कैसे एक लुटेरे ने हिला दी पूरी बैंकिंग व्यवस्था।
सफर बना आखिरी: उधमपुर जा रही बस पहाड़ी से नीचे गिरी, 15 घरों के चिराग बुझे
सम्मान की रक्षा का प्रण: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन