‘स्वस्थ नागरिक ही मजबूत देश की पहचान’ : मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल
मंत्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम
नरसिंहपुर। प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती पर "युवा दिवस" के रूप में सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम सोमवार को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में आयोजित हुआ। जिले के स्कूलों, कॉलेजों सहित अन्य संस्थाओं में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन से किया गया। इस दौरान आकाशवाणी द्वारा सीधे प्रसारित कार्यक्रम के साथ सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राओं को क्रमवार किया और प्राणायाम का अभ्यास भी किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रार्थना की मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि 12 मुद्राओं का अभ्यास किया और अनुलोम- विलोम, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्राणायाम किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के संदेश का प्रसारण किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकाशवाणी से अपना संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पटेल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने नौजवानों को संदेश दिया था कि वे खेल मैदान में जाकर अपने आप को स्वस्थ व मजबूत बनाएं, तो हम दुनिया के सभी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने संकल्प से सिद्धी अभियान के बारे में बताया। आज के दिन देश में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरी दुनिया स्वामी विवेकानंद जी के संदेश को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प स्वस्थ युवा- स्वस्थ भारत "फिट इंडिया- हेल्थ इंडिया" के माध्यम से देश आगे बढ़ रहा है, इससे हम दुनिया में सिरमोर होंगे। मंत्री पटेल ने बच्चों से कहा कि स्वस्थ शरीर ही आने वाले भविष्य के वैभव का प्रतीक है। किसी भी सफलता में स्वास्थ्य पहला पायदान होता है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, सुनील कोठारी, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी- कर्मचारी, योग शिक्षक, स्कूली छात्र- छात्राएं ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।
मंत्री पटेल ने स्वदेशी संकल्प दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम के तहत स्वदेशी संकल्प दौड़ को स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में युवाओं व विद्यार्थियों ने उत्साह के भाग लिया। यह दौड़ स्टेडियम ग्राउंड से प्रारंभ होकर गांधी चौराहा, नगर पालिका चौराहा, सुभाष पार्क चौराहा से होते हुए वापस स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर सम्पन्न हुई।
रोड शो और जनसभाएं: बंगाल के चुनावी समर में नितिन नवीन ने झोंकी पूरी ताकत
क्वेटा ग्लैडिएटर्स पस्त: 255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 137 पर सिमटी टीम।
254 रनों का पहाड़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने बनाया सीजन का सबसे विशाल स्कोर।
संविधान और संघीय ढांचे की हुई जीत; जयराम रमेश ने विशेष सत्र के नतीजों को सराहा
आबकारी विभाग की बड़ी उपलब्धि, सभी शराब दुकानें सफलतापूर्वक संचालित
एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज: टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आई आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म।
बैंकों में कोहराम: ट्रेलर में दिखा कैसे एक लुटेरे ने हिला दी पूरी बैंकिंग व्यवस्था।
सफर बना आखिरी: उधमपुर जा रही बस पहाड़ी से नीचे गिरी, 15 घरों के चिराग बुझे
सम्मान की रक्षा का प्रण: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन