दिल्ली में आवारा कुत्तों की गिनती और निगरानी होगी आसान
दिल्ली |दिल्ली के अवारा डॉग्स की माइक्रोचिपिंग और टीकाकरण के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने आगामी बजट में 35 करोड़ रुपये विशेष रूप से आवंटित किए हैं। आम नागरिकों की सुरक्षा और जानवरों की सेहत की सुधार की दिशा में ये एक अहम कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक इस पहल से दिल्ली में डॉग्स की आबादी को मानवीय तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।अधिकारियों के मुताबिक 35 करोड़ रुपये की राशि में से 20 करोड़ का भुगतान दिल्ली नगर निगम द्वारा किया जाएगा तो वहीं बाकी बचे 15 करोड़ रुपये पशुओं के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के साथ पार्टनरशिप करके दिए जाएंगे। विभाग पहले से ही शहर भर में 13 गैर सरकारी संगठनों और 20 एनिमल शेल्टर चलाने वालों के साथ काम कर रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि गैर-सरकारी संगठनों को साथ लेकर चलने से इस काम में तेजी आएगी।
अगले दो से तीन महीने का लक्ष्य
अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में अगले दो से तीन महीने में 25 हजार डॉग्स को माइक्रोचिप और टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। माइक्रोचिप में डॉग के टीकाकरण की हिस्ट्री, लोकेशन और पहचान की जानकारी होगी जिससे भविष्य में अगर कोई डॉग किसी को काटता है तो तुरंत माइक्रोचिप में स्टोर जानकारी के जरिए उसे मॉनिटर करने में मदद मिलेगी।दिल्ली नगर निगम की विशेष बैठक में 12 नए चुने गए पार्षदों ने ली शपथये भी पढ़ें:दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों को मान्यता देने पर MCD ने लगाई रोक, बताई यह वजहये भी पढ़ें:MCD ने श्मशान घाटों को दी खास सलाह, लकड़ी की जगह इस चीज का इस्तेमाल करने को कहा
योजनागत तरीके से काम कर रहा निगम
यही नहीं बजट में राष्ट्रीय राजधानी में बंदरों को पकड़ने और उन्हें किसी दूसरी सुरक्षित जगह पर भेजने के लिए भी 60 लाख रुपये अलग से आवंटित किए गए हैं। आपको बता दें कि माइक्रोचिप जानवर की त्वचा पर लगाई जाती है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एमसीडी आवारा कुत्तों और पशुओं के लिए योजनागत तरीके से काम कर रही है। इसी कड़ी में एमसीडी अपना 1500 आवारा कुत्तों को रखने की क्षमता वाला पहला डॉग शेल्टर द्वारका के सेक्टर 29 में बनाने जा रही है।
राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर