बदबूदार वेस्ट मटेरियल से ग्रामीण परेशान, ट्रकों को रोककर पुलिस के हवाले किया
सुहेला अंचल के ग्रामीण पिछले कुछ महीनों से वेस्ट मटेरियल समस्या से गंभीर रूप से परेशान हैं। क्षेत्र से गुजरने वाले ट्रक बदबूदार वेस्ट मटेरियल को बिना ढंके और ओवरलोड लेकर गांवों के रास्तों से गुजरते हैं, जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। रास्ते में गड्ढों और झटकों के कारण यह कचरा जगह-जगह गिर जाता है, जिससे असहनीय दुर्गंध फैलती है और लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
सोमवार को स्थानीय तिगड्डा चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान नागपुर से आ रहे दो ट्रकों को ग्रामीण युवकों ने रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीवनदीप समिति के प्रभारी युगल किशोर वर्मा, गैंदू साहू और महादेव प्रजापति सहित अन्य युवकों ने कहा कि गिरा हुआ यह कचरा मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सड़क किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वेस्ट मटेरियल समस्या के कारण गोमाता और पालतू मवेशी बीमार पड़ रहे हैं, जिनमें से कई की मौत भी हो चुकी है। बिटकुली सरपंच दिनेश चवरे ने बताया कि उन्होंने कई रातों तक निगरानी की, लेकिन वाहन चालक पकड़ में नहीं आ सके।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डंप किए गए कचरे को तुरंत हटाया जाए और भविष्य में केवल अंडरलोड और ढंके हुए वाहनों को ही चलने दिया जाए। सिमगा एसडीएम अतुल शेटे ने बताया कि शिकायत मिलने पर तहसीलदार को पंचनामा के लिए भेजा गया है और थाना में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। कचरा डालने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के गायब होने पर पति फरमान का वीडियो वायरल, खोज में जुटी जनता
अमेरिका-ईरान टकराव से बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल
सरहद पार पहुंचा ‘ट्रैक्ड’ गिद्ध: भोपाल से छोड़ा गया, 7 दिन में 1274 KM उड़ान का खुलासा
व्यापार में बड़ा कदम: भारत और ब्रिटेन के बीच FTA से कम होंगे आयात शुल्क
होर्मुज में तनाव चरम पर: अमेरिकी नाकाबंदी से जहाज रुके, दुनिया में तेल-गैस कीमतों में उछाल संभव
दिल दहला देने वाली वारदात: पलंग के भीतर सड़ती मिली महिला डांसर, आसपास के लोग परेशान
कर्नाटक पॉलिटिक्स में बड़ा बदलाव संभव? दिल्ली में बैठकों का दौर, CM बदलने की अटकलें तेज
अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा: WSJ रिपोर्ट में खुलासा, डोनाल्ड ट्रंप ले सकते हैं बड़ा सैन्य कदम