भारत-ईयू समझौते का पड़ा दबाव', ट्रंप की टैरिफ कटौती पर अमेरिकी अधिकारी का बड़ा बयान
भारत और अमेरिका के बीच लंबित व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमेरिका ने पारस्परिक टैरिफ में भी 18 फीसदी की कटौती की है। इस कदम के बाद दोनों देशों के बीच चल रहा व्यापारिक तनाव कम हो गया है। इस पर अब अमेरिकी शीर्ष राजनयिक में से एक निशा देसाई बिस्वाल की प्रतिक्रिया आई है।यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन की डिप्टी सीईओ निशा बिस्वाल ने कहा कि महीनों की बातचीत से समझौते का ढांचा तो तैयार हो गया है, लेकिन इसके कार्यान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण अभी भी प्रतीक्षित हैं। बिस्वाल ने कहा,'चूंकि हमें अभी तक कोई कार्यान्वयन संबंधी दिशानिर्देश या विवरण नहीं मिले हैं, इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि यह कैसा दिखता है।'उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत कई महीनों से लिखित समझौतों पर बातचीत कर रहे हैं, इसलिए इनमें से कई विवरण दोनों वार्ताकारों द्वारा पहले ही तय कर लिए गए हैं। समझौते के अंतिम चरण में शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी या उनमें बदलाव आएगा, यह देखना होगा।
ट्रंप को साधने की कोशिश? पाकिस्तान पर बड़े आरोप
कोहली से तुलना पर बौखलाए बाबर, पत्रकार को दिया करारा जवाब
शिपिंग सेक्टर में बड़ा फैसला, डीजी शिपिंग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
जाति आधारित विवाद से अमेरिका में तनाव, हिंदू संगठनों ने उठाई आवाज
FY27 के लिए ग्रोथ प्रोजेक्शन बढ़ा, पश्चिम एशिया संकट पर जताई चिंता
केरल चुनाव में सियासी संग्राम, अनुभव और बदलाव के बीच कड़ी जंग
संभागों की कमान बदली, IPS अधिकारियों की नई तैनाती
भारत सीरीज से पहले अफगान टीम को बड़ा झटका
पाकिस्तान में सियासी हलचल, इमरान खान की बहनों पर गंभीर केस दर्ज