परिवार शादी के जश्न में मस्त, इधर चोरों ने खाली घर पाकर कर दिया हाथ साफ
श्योपुर: कानून व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से एक तरफ श्योपुर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल सभी थाना प्रभारियों गश्त व्यवस्था सहित कई आवश्यक निर्देश दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ विजयपुर में दो सूने मकानों पर चोरी की वारदात हो गई. अज्ञात चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाया, इन घरों के सदस्य शादी-समारोह में गए हुए थे.पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है.
चोरों ने दो सूने मकानों को बनाया निशाना
बताया जा रहा है कि विजयपुर के बजरंग कॉलोनी में स्थित कांठोन निवासी पिंटू, सिमेंद्र जादौन पूर्व सरपंच और भावना जादौन के मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दोनों परिवार विजयपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर सबलगढ़ जिला मुरैना में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. उधर अज्ञात चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला. चोरों ने दोनों घरों से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत 15 लाख रुपए की चोरी की है.
विजयपुर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को लगा रही पता
घटना रविवार देर रात 1 बजे की बताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने दोनों फरियादियों की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के माध्यम से जानकारी जुटा रही है. इधर चोरी की घटना की खबर सुनते ही परिवार वालों में दहशत है. मामले में विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर का कहना है कि "सोमवार को विजयपुर थाना पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है कि अज्ञात चोरों ने दो सूने घर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. विजयपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
दोनों फरियादी ने पुलिस को बताया कि सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी हुई है. पुलिस अब फिंगरप्रिंट सहित सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है. जल्द से जल्द पुलिस इस घटना का खुलासा करेगी."
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2029 का सपना टूटा: आरक्षण बिल गिरने पर बोले मोदी- महिलाओं की 'नई उड़ान' में विपक्ष बना बाधा
खड़गपुर-कमरहाटी में डॉ. मोहन यादव का घर-घर संपर्क, भाजपा के लिए मांगे वोट
संसद में आरक्षण बिल गिरने के बाद राहुल गांधी का प्रहार- 'महिलाओं के पीछे छिपकर खेल रही थी भाजपा'।
प्रदूषण और अवैध कारोबार पर प्रहार: रिफाइनरी पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो लोगों पर केस दर्ज।