इडली-डोसा बेचने की आड़ में चोरी, पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा
रायपुर | दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महीनों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोरों को आखिरकार पुलिस ने पकड़ा लिया. इन चोरों के खिलाफ सिर्फ दुर्ग में 8 चोरी के अपराध दर्ज किए गए हैं. ये चोर दिन में रायपुर में इडली-डोसा बेचते थे, इसके बाद रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. पुलिस ने बताया कि मुख्य शातिर चोर मनीष अमोरिया के खिलाफ राजनांदगांव में पहले से 10 अपराध दर्ज हैं.दिन में इडली-डोसा बेचते, फिर रात में करते चोरी दरअसल, पिछले कुछ महीनों से दुर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी. ये तीनों दोस्त मिलकर घरों से ज्वेलरी और नकदी चुराया करते थे. चोरी करने के बाद वे रायपुर फरार हो जाते थे और वहां मठपुरैना इलाके में इडली-डोसा बेचने का काम करते थे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की. चोरी वाले स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और दर्जनों टावर डंप निकाले. जांच में यह बात सामने आई कि चोर कहीं बाहर से आकर वारदात को अंजाम देते हैं. इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
कैसे हुआ खुलासा?
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मठ पुरैना रायपुर में ईडली डोसा बेचने का काम करना और 1 सितंबर 2025 को मनीष अपने भांजे के पल्सर क्रमांक सीजी 8 बीए 3345 से तीनों ग्राम अछोटी थाना नंदनी गए जहां से सुने मकान में चोरी कर चांदी का सामान चोरी किये. उसके बाद दिसम्बर 2025 में ग्राम औसर थाना रानीतराई के सुने मकान में सोने के गुलबंद, चांदी के बिछिया तथा पायल व नगदी 25,000 रूपये तथा उसी माह में मनीष अपने एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 07 एवाय 3107 में जितेन्द्र व रवि के साथ थाना उतई क्षेत्र ग्राम गोडपेण्ड्री स्थित सुने मकान से सोने के दो नग लॉकेट एवं सोने का गेहूं दाना एवं चांदी के पायल व नगदी 3,000 रुपए चोरी किए.
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर