भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में बदलाव: व्हाइट हाउस ने अमेरिकी दालों को सूची से हटाया, समझिए क्या है इसके मायने
भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दोनों देशों के बीच हुए इस व्यापार समझौते की एक महत्वपूर्ण सूचना में अब बदलाव किया है। पहले जारी तथ्य पत्र में कुछ दालों को शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें सूची से हटा दिया गया है। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर दिया गया। इसका मतलब है कि भारत पर अमेरिकी दालों के आयात शुल्क में बदलाव अभी स्पष्ट नहीं है। बता दें कि व्हइट हाउस की ओर से जारी पहली तथ्य पत्र में में कहा गया था कि भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक सामानों और कुछ खाद्य और कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम करेगा या हटा देगा। इनमें खास तौर पर सूखे अनाज, लाल ज्वार, पेड़ के मेवे, फल और नट्स, कुछ दालें, सोयाबीन तेल, शराब और वाइन शामिल थी।
अब समझिए बदलाव क्या हुआ?
ऐसे में अब व्हाइट हाउस ने अपनी पहला तथ्य पत्र का संशोधित कर दिया है। अब इसमें शामिल दालें को हटा दिया गया है। यानी अब यह साफ नहीं है कि भारत अमेरिकी दालों पर कोई शुल्क घटाएगा या नहीं।ऐसे समझिए पूरा मामला भारत और अमेरिका ने अंतरिम समझौते पर सहमति दी।अमेरिका चाहता है कि भारत उसके सामान पर कम टैक्स लगाए, ताकि अमेरिका के उत्पाद आसानी से भारत में बिक सकें।शुरू में व्हाइट हाउस ने कहा था कि दालें भी शामिल हैं।अब यह बात बदल गई है, दालों का जिक्र तथ्य पत्र से हटा दिया गया।भारत अमेरिका से बहुत सारा दाल आयात करता है।अगर भारत पर टैक्स नहीं घटाएगा, तो अमेरिका के लिए दालों का निर्यात महंगा रह सकता है।
भगवान विष्णु का मोहिनी स्वरूप: समुद्र मंथन की कथा और एकादशी व्रत का महत्व
सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े