पैदल जा रहे वृद्ध को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही दम तोड़ा
नई दिल्ली| गाजीपुर इलाके में शनिवार सुबह छह बजे स्कॉर्पियो कार ने पैदल जा रहे 76 साल के बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में कर मौके पर मौजूद कार चालक 26 साल के नोएडा यूपी निवासी श्रेय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त पैक करमाई के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि गाजीपुर थाना पुलिस को शनिवार सुबह छह बजे गाजीपुर गांव के सर्विस रोड पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक एक काली स्कॉर्पियो कार खड़ी थी और फुटपाथ पर एक बुजुर्ग मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस घायल को तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने इलाके की थी। इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को जांच में पता चला कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद घसीटते हुए फुटपाथ पर खड़े बुजुर्ग पैदल यात्री को अपनी चपेट में ले ली। मृतक मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और गाजीपुर गांव में रहता था। वह गाजीपुर फूल मंडी में काम करता था। घटना के समय वह अपने दो साथियों के साथ काम पर जा रहा था। पुलिस कार में सवार अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर