Box Office Report: न 'ओ रोमियो' न 'दो दीवाने...'; रविवार की छुट्टी में किसने मारी बाजी? जानिए 'अस्सी' का हाल
इन दिनों सिनेमाघरों में यूं तो फिल्मों की बहार है। मगर, कमाई के मामले में सबका लगभग एक सा ही हाल है। रिलीज से पहले जिन फिल्मों की जबर्दस्त चर्चा रही, वो भी कमाई के मामले में कोई जादुई प्रदर्शन तो छोड़िए, औसत भी नहीं करती दिख रहीं। शाहिद कपूर अभिनीत 'ओ रोमियो' रिलीज के दस दिन बाद भी 100 करोड़ी नहीं बन पाई। वीकएंड में इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन जुटाया? जानिए
'ओ रोमियो'
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मगर, बॉक्स ऑफिस पर यह कमजोर साबित होती दिख रही है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह 47.1 करोड़ रुपये कमाए। अब यह दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। वीकएंड पर इसकी कमाई में इजाफा जरूर देखा गया, मगर कोई खास नहीं। शनिवार को नौवें दिन इसने 3.4 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, रविवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये का प्रदर्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.91 करोड़ रुपये हो चुका है।
'दो दीवाने सहर में'
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'दो दीवाने सहर में' 20 फरवरी को थिएटर्स में लगी। मगर, इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का जोर भी कमाई के मामले में चलता नहीं दिख रहा है। कल, रविवार की छुट्टी में इसने सिर्फ 1.42 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.18 करोड़ रुपये हुआ है।
'अस्सी'
तापसी पन्नू और कनी कुश्रुति अभिनीत फिल्म 'अस्सी' खूब चर्चा बटोर रही है। इसके विषय से लेकर तापसी के अभिनय तक हर चीज दर्शक सराह रहे हैं। मगर, कलेक्शन के मामले में यह भी पीछे ही है। करीब 30 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने रविवार की छुट्टी में 1.47 करोड़ रुपये कमाए थे। अनुभव सिन्हा निर्देशित इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.07 करोड़ रुपये हो चुका है।
'तू या मैं'
आदर्श गौरव और शनाया कपूर अभिनीत फिल्म 'तू या मैं' सिनेमाघरों में शाहिद की 'ओ रोमियो' के साथ रिलीज हुई थी। इस फिल्म की हालत यह है कि 10वें दिन तक आते-आते शायद इसकी छुट्टी हो गई है। फिलहाल कल रविवार की कमाई के इसके आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज
गहरी खुदाई, बड़ी लापरवाही: सेक्टर-73 में निर्माणाधीन मॉल की साइट पर धंसी जमीन।