कार से शव बरामद होने पर इलाके में हड़कंप
नई दिल्ली दिल्ली के मयूर विहार इलाके में स्थित एक मॉल की पार्किंग में एक कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में खड़ी एक कार से शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 'पीड़ित की पहचान नोएडा के इलाहाबास निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। मौत का कारण नेचुरल लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि वह कार के अंदर बैठा था और शायद उसे हार्ट अटैक आया था।'
दिल्ली पुलिस। ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। उसकी मौत दम घुटने से हुई है या उसे अटैक आया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े कोई सुराग मिल सकें। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह कोई सुनियोजित हत्या है या फिर कोई और कारण है। पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी को शाम करीब 5:55 बजे, पुलिस स्टेशन मयूर विहार में एक पीसीआर कॉल आई। इसमें बताया गया कि स्टार सिटी मॉल, मयूर विहार में खड़ी एक गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। शुरुआती जांच में, शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। जांच के दौरान, मरने वाले के पास से अस्थमा से जुड़ी कुछ दवाएं मिलीं। पहली नजर में, यह मामला नेचुरल मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण पता चलेंगे। मरने वाले के परिवार वालों को बता दिया गया है। कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।'
चारधाम यात्रा अपडेट: मद्महेश्वर-तुंगनाथ के कपाट खुलने की तारीख कल घोषित, डीएम की निगरानी में होंगे अनुष्ठान
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं