योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विमानन सेवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एआई सैट्स (AI SATS) के साथ अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. इस करार के तहत नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो बड़ी परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें एक अत्याधुनिक कार्गो टर्मिनल और विश्वस्तरीय एयर कैटरिंग किचन शामिल हैं. इन परियोजनाओं में करीब 4458 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है|
उत्तर भारत को मिलेगा बड़ा लॉजिस्टिक्स हब
प्रस्तावित कार्गो परिसर के निर्माण से नोएडा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए हवाई लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा. इससे आयात-निर्यात गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी. खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. एयरपोर्ट को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी से जोड़ने की योजना है, ताकि यह वैश्विक व्यापार के लिहाज से एक महत्वपूर्ण रणनीतिक हब बन सके|
9 साल से खाली पद पर विपक्ष आक्रामक, सरकार से जवाब तलब
Kedarnath Yatra 2026 की तैयारियां तेज, धाम में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राजनीतिक विवाद बढ़ा, राहुल गांधी के बयान ने मचाया सियासी तूफान
नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज, 15 को बिहार में बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम संभव
फरमान खान केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने राहत दी
नियम तोड़ने पर नहीं मिली छूट, पुलिसवालों पर भी कार्रवाई
वेतन विवाद ने लिया हिंसक रूप: नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर, पुलिस की गाड़ियां फूंकीं
बल्लेबाजों को चौंकाने के लिए क्रुणाल का नया प्रयोग