साहिल का पचासा, इकबाल भी शतक लगाकर क्रीज पर; जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 के पार
जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल का पांचवां और अंतिम दिन का खेल जारी है। जम्मू-कश्मीर की ओर से कामरान इकबाल और साहिल लोटरा क्रीज पर मौजूद हैं। इकबाल ने शतक लगा दिया है, जबकि साहिल ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया है। इकबाल और साहिल के बीच साझेदारी भी जारी है। जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 रन के पार पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर ने पांचवें दिन दूसरी पारी चार विकेट पर 186 रन से आगे बढ़ाई है।
जम्मू-कश्मीर ने नहीं किया था फॉलोऑन
जम्मू-कश्मीर के पहली पारी के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 291 रन की बढ़त हासिल करने के बावजूद फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया था। अगर आज दिन के खेल की समाप्ति तक मैच का नतीजा नहीं निकल पाता है तो जम्मू-कश्मीर पहली पारी में बढ़त के आधार पर यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। इस तरह टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत सकती है।
शिक्षा में डिजिटल पहल: 68 कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, हजारों छात्रों को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग
ISRO का कमाल: गगनयान मिशन में क्रू मॉड्यूल की सफल वापसी, देश ने रचा इतिहास
हर्ष फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध कट्टा जब्त किया
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी घोषणापत्र में 7वें वेतन आयोग और 3 हजार रुपये मासिक लाभ पर जोर
गांजा तस्करी में बुजुर्ग भी शामिल, स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा
अवैध रेत खनन और बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई तय