शादी के बाद भी अभिनेत्रियों के साथ हो रही ये अच्छी चीज, जीनत अमान ने इंडस्ट्री में हुए इस बदलाव पर जताई खुशी
अभिनेत्री जीनत अमान ने हाल ही में बताया कि पहले के मुकाबले अब बॉलीवुड कितना बदल गया है। उन्होंने कहा कि आज की अभिनेत्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा आजादी और अच्छे मौके मिल रहे हैं। उनके मुताबिक, अब शादी या मां बनने से एक अभिनेत्री के करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता।
जीनत अमान ने क्या कहा?
जीनत अमान ने कहा 'आजकल अभिनेत्रियों को शादी करने और मां बनने के बाद भी अच्छे रोल मिल रहे हैं। मेरे समय में ऐसा नहीं था। तब हीरोइन का करियर बहुत छोटा होता था।' उन्होंने बताया कि पहले शादी या मां बनने के बाद अक्सर हीरोइन का करियर खत्म मान लिया जाता था।
सेट पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी
जीनत अमान ने फिल्म इंडस्ट्री, खासकर कैमरे के पीछे महिलाओं की बढ़ती मौजूदगी पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा 'मुझे बहुत गर्व है कि आजकल सेट पर बहुत सी लड़कियां और महिलाएं काम कर रही हैं। मेरे समय में सेट पर कोई लड़की काम नहीं करती थी। सिर्फ मैं और मेरी हेयरड्रेसर होती थीं।'
इंडस्ट्री में हुआ बदलाव
इंडस्ट्री में हुए बदलाव को लेकर अभिनेत्री ने कहा 'अब आप देखिए 'द रॉयल्स' में कैमरा पर्सन, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर वे सभी लेडीज थीं। यह एक बहुत ही सुंदर बदलाव है।'रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन, इस देश से हुई थी फंडिंग; क्राइम ब्रांच का दावा
जीनत अमान का फिल्मी सफर
जीनत अमान ने 1971 में फिल्म 'हलचल' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वो हरे राम हरे कृष्णा, यादों की बारात, डॉन और सत्यम शिवम सुंदरम जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं। 1970 के दशक में उन्हें सबसे ग्लैमरस और प्रोग्रेसिव स्टार्स में गिना जाता था।
हाल ही में अभिनेत्री सीरीज 'द रॉयल्स' में नजर आईं।
अवैध रेत खनन और बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई तय
आधुनिक तकनीक और संसाधनों के उपयोग की अपील
संपत्ति विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, अधेड़ पर गोली चलाकर हमला
पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचे पहली बार, सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में ली सदस्यता
केकेआर मुकाबले में मुकुल का जलवा, गावस्कर हुए प्रभावित
भोपाल में कृति सैनन का दौरा, स्कूल और पंचायत में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
राजनीतिक गलियारों में शोक, अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन