मौसम विभाग ने गर्मी के बढ़ते प्रभाव की दी चेतावनी
नई दिल्ली।अभी मार्च माह की शुरूआत ही हुई है और गर्मी ने अभी से ही अपने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू किया है। आलम यह है कि सुबह से ही सूरज की तपिश ने लोगों को पसीने से तरबतर करना शुरू किया है। ऐसे में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिनभर की तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास किया। हालांकि, दिनभर धूप खिलने और हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। इसके अलावा, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी लगभग खत्म हो गई है। लेकिन, सुबह से ही निकल रही धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ है। यही नहीं, दिल्ली के कुछ इलाकों में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में पारा लगातार छठे दिन 35 के पार रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 19 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 37.4 और लोधी रोड में 37.1 और पालम में 35.3 अधिकतम पारा दर्ज किया गया। दिल्ली के लोगों को आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
15 मार्च को हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 17 मार्च के बीच तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जबकि 15 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12, 13, 14, 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दिन आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। हालांकि, 15 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
सियासी संग्राम तेज, खरगे के बयान को लेकर BJP ने EC का दरवाजा खटखटाया
रिजल्ट का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड कल करेगा 10वीं-12वीं का ऐलान
कानून-व्यवस्था पर सवाल: होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामला
तिलक वर्मा का पावर प्ले: टी20 करियर का 5वां शतक जड़कर मुंबई को दिलाई सीजन की पहली बड़ी जीत।
मौसम अपडेट: जबलपुर में लू का 'येलो अलर्ट', 4 बजे तक घर में रहने की अपील।
CM के खिलाफ बगावत कर कुर्सी संभालने वाले भास्कर राव का निधन
10 दिन पहले तोड़ा रिश्ता, चरित्र पर लगाए आरोप; पीड़ित युवती ने आरोपी मंगेतर को भेजा जेल।
जबलपुर में छात्रा की आत्महत्या से कोहराम; पुलिस तलाश रही मौत के सटीक कारण।