बस्तर संभाग में मौसम का मिजाज बदलेगा, अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़। में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 मार्च के बीच बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान हैरायपुर।
तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज
पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा था, जबकि बीते 24 घंटों में तापमान सामान्य से करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि झारखंड के आसपास बने एक सिनोप्टिक सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है।
बिहार से उत्तर छत्तीसगढ़ तक सक्रिय ट्रफ लाइन
मौसम विभाग के अनुसार बिहार से झारखंड होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ लाइन सक्रिय है. इस क्षेत्र में हवा का दबाव अपेक्षाकृत कम है, जिसके कारण विभिन्न दिशाओं से हवाएं यहां आकर मिल रही हैं और ऊपर की ओर उठ रही हैं।
तेज हवाओं और हल्की बारिश के आसार
इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बादलों की संख्या बढ़ने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
क्या होती है ट्रफ लाइन?
मौसम विज्ञान में ट्रफ लाइन को कम दबाव वाली लंबी पट्टी के रूप में जाना जाता है. मौसम के नक्शे पर इसे एक ऐसी रेखा के रूप में दर्शाया जाता है जहां आसपास के इलाकों की तुलना में वायुदाब कम होता है. इस स्थिति में अलग-अलग दिशाओं से हवाएं उस क्षेत्र की ओर आकर्षित होती हैं और ऊपर उठने लगती हैं, जिससे बादल बनने और बारिश की संभावना बढ़ जाती है।
दुर्ग और राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान ऊंचा दर्ज किया गया. दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर का मौसम साफ रहने की संभावना
राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने के साथ हल्की धुंध की स्थिति बनी रह सकती है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
प्रीमियम सेगमेंट में गूगल और एप्पल की धूम; 'नथिंग' बना सबसे तेज बढ़ने वाला ब्रांड
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के घर मचेगी धूम, रोहन ठक्कर बनेंगे दूल्हा
नागरिकता से 3 साल पहले वोटर बनीं सोनिया? दिल्ली की अदालत आज करेगी अहम सुनवाई
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय पूंजी बाजार ने पेश की मजबूती की मिसाल
तलाक के बाद बदली चाहत की जिंदगी, अभिनेत्री ने फिर थामा सनातन का दामन
पुणे एयरपोर्ट: एटीसी ने 4 घंटे में बहाल किया रास्ता, शनिवार सुबह से शुरू हुई रवानगी
बीडीएस छात्रा ने भी चुना मौत का रास्ता: पिता ने क्लिनिक के लिए खरीदी थी जमीन
बच्चों से सामान ढुलवाना पड़ा भारी, आजमगढ़ के स्कूल हेडमास्टर पर गिरी निलंबन की बिजली
विशेष सत्र का समापन आज: कल के विधायी झटके के बाद 11 बजे फिर शुरू होगी सदन की कार्यवाही
सबरीमाला विवाद: व्यक्तिगत आस्था बनाम संवैधानिक नैतिकता, न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र पर नजर