पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. उत्तर प्रदेश के कौशांबी से पुलिस ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को गिरफ्तार किया है. वे एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे. दिल्ली पुलिस ने दबिश देकर विनोद तिवारी को गिरफ्तार किया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने 3 फरवरी को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी. इसी मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया. पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई है. जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लिखा कि असहिष्णु भाजपा, उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अपने पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने मोदीजी के खिलाफ 3 फरवरी को किए गए पोस्ट के वजह से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि अगर जनता के अधिकारों की बात करना और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना अपराध है, तो मैं हमेशा लोकहित के लिए बोलूंगा. उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा सरकार द्वारा मेरे खिलाफ की गई दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही मुझे डराने के लिए नहीं, बल्कि मुझे और मजबूत बनाने के लिए है. मैं जनता की आवाज़ था, हूं और हमेशा रहूंगा।
भगवान विष्णु का मोहिनी स्वरूप: समुद्र मंथन की कथा और एकादशी व्रत का महत्व
सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े