सीएम मोहन यादव ने कटनी को 243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी
कटनी: कटनी के बरही में आयोजित कृषि महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले के लिए लगभग 243 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी. साथ ही उन्होंने किसानों और क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं.
बरही नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रोड शो के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सड़कों से लेकर गलियों तक लोगों की भीड़ उमड़ी रही. लोगों ने अपने घर की छतों से मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की और बरही और कटनी को मिली विकास सौगातों के लिए उनका आभार व्यक्त किया.
सीएम ने कहा, भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है, कांग्रेस ने महिलाओं और जनता के लिए कुछ नहीं किया
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है. लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा रही है. कांग्रेस सरकार ने महिलाओं और जनता के लिए कुछ भी नहीं किया. साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर भी सवाल उठाए.
मुख्यमंत्री ने कहा, देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है. भारत आज विश्व में मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. कांग्रेसी कान खोल कर सुन ले कि आप लोगों ने फूटी कौड़ी तक नहीं दी है. खाड़ी के युद्ध में राहुल गांधी कुछ भी कहते दिखाई दे जाते हैं. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में जब ईरान के साथ चलने वाले इजराइल- अमेरिका के युद्ध में भी भारत के जहाज़ तिरंग लगाकर शान के साथ भारत आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेसी उल्टी बात करते है.
सीएम ने बरही के प्राचीन श्रीनाथ धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ का किया पूजन-अर्चन
मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद वीडी शर्मा और विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक आभार यात्रा रथ में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए. रोड शो के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरही के प्राचीन श्रीनाथ धाम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दूध और गंगाजल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की.
भगवान विष्णु का मोहिनी स्वरूप: समुद्र मंथन की कथा और एकादशी व्रत का महत्व
सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर