‘चमड़े उधेड़े जाएंगे’ बयान पर बवाल, सियासत में तेज हुई जुबानी जंग
भोपाल। में नगर निगम के स्लॉटर हाउस में मिले मांस में गोमांस की पुष्टि के बाद मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. बुधवार को असलम चमड़ा को जमानत मिलने के बाद रात में ही उसकी रिहाई हो गई. हालांकि उसके बाहर आने के बाद ही पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया और अब पुलिस उसके खिलाफ NSA के तहत कारवाई कर रही है।
मंत्री विश्वास सारंग ने दी प्रतिक्रिया
असलम चमड़े पर हुई कार्रवाई को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गौ हत्यारों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है, ऐसे में गौ हत्यारे जिन्होंने गौ माता की हत्या की है, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. असलम चमड़े पर रासूका के तहत कार्रवाई की गई है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रामेश्वर शर्मा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
असलम चमड़े पर हुई कार्रवाई पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि असलम चमड़े के साथ और भी जितने ‘चमड़े’ हैं, उनके भी चमड़े उधेड़े जाएंगे. अभी तो NSA लगा है, आगे और भी कार्रवाई होनी है. असलम चमड़े ने जो पाप किया है, उसे उसकी सौ पीढ़ियां भी नहीं भूल पाएंगी. सीएम मोहन यादव और मध्य प्रदेश सरकार गौ माता की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित है।
जेल से निकलने के बाद पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार
आरोपी असलम के बुधवार रात करीब 10 बजे जेल से निकलते ही पुलिस की टीम ने उसे दौबार गिरफ्तार कर लिया था. लाल रंग की पोलो कार से उसे जेल परिसर से बाहर निकाला गया. इस कार का एक वीडियो भी सामने आया था. पहले असलम को परवलिया सड़क फिर सीहोर रोड पर लेकर गए. इसके बाद देर रात पुलिस उसे थाने में लेकर पहुंच गई। दरअसल, 17 दिसंबर की रात हिंदू संगठनों ने पुलिस कंट्राेल रूम के पास से एक कंटेनर को पकड़ा था, ये कंटेनर जिंसी स्लॉटर हाउस से निकला था. इसमें 26 टन मांस भरा हुआ था. पुलिस ने इसके जब्त कर मांस के सैंपल मथूरा की लैब भेजे गए. टेस्ट होने के बाद वहां से आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि इसमे गोमांस शामिल है. रिपोर्ट के आने पर 8 जनवरी को जहांगीराबाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया और असलम चमड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन