उड़ान योजना से बदलेगी तस्वीर, 11 जिलों को मिलेगी हवाई सुविधा
भोपाल। मोहन यादव की सरकार प्रदेश में हवाई कनेक्टविटी को बढ़ावा देने निरंतर प्रयासरत हैं. प्रदेश में पिछल कुछ समय में हवाई पट्टियों को बढ़ाने पर भी फैसला किया गया है. जबकि अब एक बार फिर से राज्य सरकार ने इस संदर्भ में एक और बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तरह हवाई पट्टियों का विस्तार किया जाएंगा और उनका मेंटेनेंस किया जाएगा. इस योजना के तरह प्रदेश के कई जिलों की हवाई पट्टियां निजी कंपनियों को दी जा रही हैं ताकि इनका विस्तार ठीक से किया जा सके।
प्रदेश में फिलहाल 23 हवाई पट्टियां हैं
बता दें कि मध्य प्रदेश में फिलहाल 23 हवाई पट्टियां हैं. अब से इनमें से 11 हवाई पट्टियों के मेंटेनेंस का काम भी इन्हीं निजी संस्थाओं के पास होगा. ऐसे में इनका उपयोग भी होगा साथ ही साथ बेहतर तरीके से इनका मेंटेनेंस भी होगा।
सुविधाओं का विस्तार
जबकि यहां सुविधाओं का विस्तार भी इन संस्थाओं की तरफ से किया जाएगा. सरकार की योजना हवाई सेवाओं का विस्तार करके एमपी में पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने पर है. इसके लिए सरकार सभी इंफ्रास्ट्रक्चर का भी उपयोग कर रही है।
भविष्य में हवाईअड्डे के रूप में बदलने की तैयारी
एमपी की इन हवाई पट्टियों में सागर जिले की ढाना हवाई पट्टी, बालाघाट जिले की बिरवा हवाई पट्टी, सिवनी, गुना, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, उमरिया, मंदसौर, नीमच और शिवपुरी हवाई पट्टियां शामिल हैं. जिनका मेंटेनेंस वर्क होगा. सबसे अहम बात ये हैं कि इनमें से कई हवाई पट्टियों को भविष्य में हवाई अड्डे के रूप में बदलने की तैयारी है. ऐसे में यहां उड़ान प्रशिक्षण और अन्य विमानन गतिविधियों को संचालित किया जाएगा।
अनोखी परंपरा: भगवान को भोग में चॉकलेट-टॉफी अर्पित, भक्तों को मिलता है लाभ
सुख-शांति और पितृ मोक्ष के लिए करें ये काम, वैशाख अमावस्या का खास महत्व
अनजाने में न करें ये गलती, आचार्य पुंडरीक के अनुसार इन 3 नामों को लेने से बचना चाहिए
आज का राशिफल अपडेट (15 अप्रैल 2026): प्रेम, करियर और धन से जुड़ी बड़ी भविष्यवाणी
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती