प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जताई नाराजगी
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले|में गैस एजेंसियों पर सिलेंडर के लेने के लिए लंबी कतारों में लोग लग रहे हैं. आज सुबह से सबलगढ़ गैस एजेंसी के बाहर खाली सिलेंडर के साथ लोग लाइन में लगे थे, जिसके बाद एजेंसी के संचालक ने 11 बजे ही एजेंसी की शटर गिरा दी और उपभोक्ताओें को सिलेंडर देने से मना कर दिया|
एजेंसी ने दी सफाई
एजेंसी ने सिलेंडर नहीं देने वाली बात पर कहा कि सिलेंडर की कमी है. ऐसे में अब और लोगों को सिलेंडर नहीं दिए जा सकते हैं. इस बात से नाराज होकर लोग सड़कों पर उतर गए. खाली सिलेंडर को उपभोक्ताओं ने एमएम रोड पर रखकर जाम लगा दिया. करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा चलता रहा. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी|
लाइन में लगे लोगों को मिले सिलेंडर
हंगामें के बाद एजेंसी संचालक ने कहा कि लाइन में लगे लोगों को केवल एक ही सिलेंडर मिलेगा. उसके बाद भी लोग जाम लगा रहे हैं. यही नहीं उपभोक्ता खाली सिलेंडर को लेकर एजेंसी की तरफ भी दौड़े|
13 दिन बाद कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई
प्रदेश में 13 दिनों तक कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद रहने के बाद मंगलवार को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई फिर से शुरू हुई. सप्लाई बंद होने के कारण 50 हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट प्रभावित हुए थे. कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए थे, तो कई जगहों पर मेन्यू में बदलाव करना पड़ा. हालत ऐसे हो गए कि डीजल भट्टी और इंडक्शन के जारिए काम चलाना पड़ा. इससे छोटे ढाबे और स्ट्रीट फूड वेंडर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे थे|
सेक्टर के हिसाब से सप्लाई
होटल-रेस्टोरेंट और कैर्ट्स को 9 प्रतिशत कमर्शियल एलपीजी सप्लाई दी जाएगी. वहीं दाबा और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को 7 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही कैटर्स और अन्य उद्योगाें को भी सिलेंडर देने के निर्देश जारी किए गए हैं|
भोपाल में कृति सैनन का दौरा, स्कूल और पंचायत में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
राजनीतिक गलियारों में शोक, अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन
आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ रिलीज, फीस और कास्ट डिटेल सामने
बॉलीवुड में चर्चा, ‘लुटेरा’ फिल्म से जुड़ा किस्सा आया सामने
बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, इलाके में तनाव के बाद पुलिस कार्रवाई
चार राज्यों के चुनाव में हाई-वोल्टेज मुकाबला, दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा की असली परीक्षा
वाशिंगटन में कूटनीतिक मुलाकात: विक्रम मिसरी ने काश पटेल से की बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर जोर
क्या बड़े घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश? 3 दिन तक जले कागज़
सीजी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट पर अपडेट, जानें कब होगा ऐलान