असम राजनीति में कांग्रेस की चेतावनी, खडगे बोले- विकास नहीं, डबल भ्रष्टाचार है हकीकत
गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को नाओबोइचा से औपचारिक अभियान की शुरुआत की। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र भी जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए मतदाताओं से बदलाव की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार असम की जनता को ‘अली बाबा और 40 चोरों’ को रोकना होगा। खडग़े ने बताया कि अली बाबा दिल्ली में बैठा है और उसके 40 चोर जगह-जगह फैले हुए हैं, जिन्हें जनता अपने वोट से रोकेगी। मल्लिकार्जुन खडग़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर कुशासन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ का वादा करने वाली सरकार अब ‘डबल धोखा’ और ‘डबल भ्रष्टाचार’ की सरकार बन चुकी है। हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार ने असम को कुशासन और भ्रष्टाचार की ओर धकेल दिया।
मल्लिकार्जुन खडग़े ने जनता से सवाल किया कि क्या वे ऐसे इनसान को वोट देंगे, जो धोखा देता है, झूठ बोलता है, जमीनें चोरी करता है, दूसरों का पैसा हड़पता है और जिसका परिवार क्रप्शन में लिप्त है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे शख्स के लिए यहां आकर वोट मांगते हैं। खडग़े ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने असम में भ्रष्टाचार का जाल फैला दिया है, जहां हर जगह केवल रिश्वतखोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है, असम में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन असलियत में यह डबल लूट की सरकार है। मल्लिकार्जुन खडग़े ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने असम और नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत काम किया है, लेकिन नरेंद्र मोदी और हिमंता ने जनता के लिएकाम नहीं किया, जनता से विश्वासघात किया।
बंगाल चुनाव 2026: BJP का मास्टर प्लान तैयार, घोषणापत्र में क्या होगा खास?
चुनावी मैदान में उतरे नरेंद्र मोदी, रैली और रोड-शो से गरमाया माहौल
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हिरासत में हत्या का पर्दाफाश: कांस्टेबल रेवती ने 9 पुलिसकर्मियों को दिलवाई मौत की सजा
केरल विधानसभा चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, तैयारियां पूरी