फैशन के साथ कूलिंग भी जरूरी, गर्मियों के लिए बेस्ट ऑप्शन
गर्मी शुरू होते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है पसीना, चिपचिपाहट और असहजता। ऐसे में सही फैब्रिक का चुनाव आपके दिन को आरामदायक और स्टाइलिश बना सकता है। हल्के, सांस लेने योग्य और पसीना सोखने वाले कपड़े गर्मी में बेस्ट रहते हैं।कॉटन, लिनन, रेयॉन और खादी जैसे फैब्रिक हल्के व सांस लेने वाले है, जिन्हें गर्मी के मौसम में पहनना सबसे बेहतर होता है। ये कपड़े पसीना सोखते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं, जिससे आप पूरे दिन आरामदायक महसूस करते हैं।आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में कौन से कपड़े पहनें? जानिए कॉटन, लिनन, रेयॉन जैसे बेस्ट समर फैब्रिक और स्टाइलिश रहने के आसान टिप्स।
कॉटन
कॉटन सबसे लोकप्रिय समर फैब्रिक है। यह हल्का, सॉफ्ट और पसीना सोखने वाला होता है। डेली वियर के लिए परफेक्ट है। गर्मियां शुरू होते ही बाजारों में काॅटन फैब्रिक की बहार आ जाती है। काॅटन यानी सूती परिधानों में कई विकल्प, जैसे कुर्ती, शर्ट, टाॅप आदि आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकते हैं।
लिनन
लिनन बहुत ही ब्रीथेबल और कूल फैब्रिक है। इसे ऑफिस और आउटिंग के लिए बेस्ट मान सकते हैं। लिनन की शर्ट इस मौसम में सबसे अधिक सहज और स्टाइलिश लुक देती है।
रेयॉन
गर्मियों में आप रेयाॅन फैब्रिक के परिधानों को भी अपने कलेक्शन में शामिल करें। रेयॉन दिखने में स्टाइलिश और पहनने में हल्का होता है। यह पार्टी और कैजुअल लुक के लिए अच्छा रहता है।
खादी
खादी नैचुरल फैब्रिक है जो गर्मी में ठंडक देता है। खादी फैब्रिक को एथनिक और ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट माना जाता है। खादी फैब्रिक में आपको डिजाइन विकल्प भी मिल जाते हैं।
शिफॉन
शिफॉन हल्का और फ्लोई फैब्रिक है, जो आपको स्टाइलिश बनाता है। यह फैब्रिक समर पार्टी और फंक्शन के लिए बेस्ट रहता है। शिफाॅन में आकर्षक और खूबसूरत साड़ियों के विकल्प मिल जाएंगे जो आरामदायक होने के साथ ही महफिल में आपको क्लासी लुक देंगे।
जॉर्जेट
जॉर्जेट भी हल्का और ब्रीथिबल फैब्रिक होता है। यह ट्रेंडी और मॉडर्न लुक के लिए अच्छा है। जाॅर्जट में आपको इंडोवेस्टर्न, पलाजो सेट, कुर्ता या साड़ी समेत कई आॅप्शन मिलते हैं।
मलमल
मलमल बेहद सॉफ्ट और ठंडा फैब्रिक है। इस फैब्रिक के कपड़े घर और डेली यूज के लिए परफेक्ट होते हैं। आप गर्मी में मलमल के परिधानों को अपना सकते हैं।
गर्मी के लिए फैशन टिप्स
गर्मियों में हल्के रंग जैसे सफेद, पेस्टल और लाइट शेड्स के परिधानों का चयन करें। ढीले कपड़ें पहनें। इस मौसम में सिंथेटिक फैब्रिक से बचना चाहिए। साथ ही गर्मी में पसीने से बचने के लिए कॉटन इनरवियर का इस्तेमाल करना चाहिए।
बंगाल चुनाव 2026: BJP का मास्टर प्लान तैयार, घोषणापत्र में क्या होगा खास?
चुनावी मैदान में उतरे नरेंद्र मोदी, रैली और रोड-शो से गरमाया माहौल
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हिरासत में हत्या का पर्दाफाश: कांस्टेबल रेवती ने 9 पुलिसकर्मियों को दिलवाई मौत की सजा
केरल विधानसभा चुनाव: कल डाले जाएंगे वोट, तैयारियां पूरी