‘काली’ रूप में नाचते भक्तों के बीच पुलिसकर्मी भी हुए मग्न
मैहर| के मां शारदा मंदिर परिसर में तैनात एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ नाचते हुए नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुरुवार देर रात का है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है|
भक्तिमय माहौल में खुद को नहीं रोक पाया जवान
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर प्रांगण में कुछ श्रद्धालु मां काली का स्वरूप धारण कर पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं और जयकारों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. इसी दौरान सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी खुद को रोक नहीं पाता और ड्यूटी छोड़कर श्रद्धालुओं के बीच पहुंच जाता है. इसके बाद वह भी ताल से ताल मिलाते हुए उनके साथ नृत्य करने लगता है|
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. हालांकि, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह घटना किस दिन की है|
नवरात्रि मेले में तैनात था पुलिस बल
गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि मेले के चलते मैहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें अन्य जिलों से भी जवान बुलाए गए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी भी बाहरी जिले से ड्यूटी पर आया हो सकता है. फिलहाल इस मामले को लेकर न तो पुलिस विभाग और न ही मंदिर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है|
शिक्षा में डिजिटल पहल: 68 कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, हजारों छात्रों को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग
ISRO का कमाल: गगनयान मिशन में क्रू मॉड्यूल की सफल वापसी, देश ने रचा इतिहास
हर्ष फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध कट्टा जब्त किया
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी घोषणापत्र में 7वें वेतन आयोग और 3 हजार रुपये मासिक लाभ पर जोर
गांजा तस्करी में बुजुर्ग भी शामिल, स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा
अवैध रेत खनन और बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई तय